Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भड़के संजय राउत, पहलगाम हमले के लिए गृह मंत्री अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह को पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया। राउत ने इस हमले को लेकर गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता है तो वह पद छोड़ दें और महाराष्ट्र की राजनीति में हस्तक्षेप न करें।

राउत ने कहा, “पहले पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए थे और अब पहलगाम की घटना में 26 महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया। क्या गृह मंत्रालय की कोई जवाबदेही नहीं है?” उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय पूरी तरह से विफल और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से संचालित हो रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राउत ने कहा कि इसका केवल राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संवेदनशील मसला है, लेकिन भाजपा इसे प्रचार का माध्यम बना रही है।

अमित शाह के मुंबई दौरे और सावरकर स्मारक में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, “सावरकर ने कहा था कि पाकिस्तान भारत का हिस्सा है। जो लोग पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में रुकावट डालते हैं, उन्हें सावरकर के नाम पर बोलने का कोई हक नहीं है।”

मुंबई में हालिया बारिश से हुई भारी जलभराव पर राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और महानगरपालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि मुंबई के अधिकतर ठेके गुजरात की कंपनियों को दे दिए गए हैं और अब भी अहमदाबाद की तीन कंपनियों को 4500 करोड़ रुपये के टेंडर देने के लिए नियमों में फेरबदल किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो परियोजना का जल्दबाज़ी में उद्घाटन सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया गया, जिसके कारण मेट्रो पानी में डूब गई। इसके साथ ही भाजपा नेता आशिष शेलार पर भी उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की दलाली और बीते साढ़े तीन वर्षों में 35,000 करोड़ की कथित लूट का आरोप लगाया।

राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर आज बाला साहेब ठाकरे जीवित होते, तो मोदी और शाह को अपने किए पर पछतावा होता।

अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब फैसला मुंबई की जनता को करना है कि वह अपने शहर का भविष्य किसके हाथों में सौंपती है।

ये भी पढ़ें :- Delhi Games-2025: किकबॉक्सिंग में मोनल और पृथ्वी बने बेस्ट फाइटर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।