Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता?

पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन एवं बीसीसीआई की शानदार पहल- 12 से 18 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में होगा एपीएल का आयोजन

एपीएल से अब पूर्वोत्तर में भी चमकेगा क्रिकेट का सितारा

अरूणाचल प्रीमियर लीग से प्रदेश की अपार क्रिकेट क्षमताएं आएंगी आगे

बनाई गई हैं पांच टीमें

नई दिल्ली।

बीसीसीआई एवं अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सहयोग से जेएच स्पोर्ट इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अरुणाचल प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन 1, 12 सितंबर से 18 सितंबर, 2023 तक क्रिकेट प्रेमियों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस लीग से प्रदेश की अपार क्रिकेट क्षमताएं भी उभर कर सामने आएंगी। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एपीएल की घोषणा की गई। इस दौरान टीम फ्रेंचाइजी ऑनर भी मौजूद रहे।

एसीए के Honorary Secretary श्री नबाम विवेक ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हम अरुणाचल प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र के लिए रोमांचित हैं। यह लीग न केवल असाधारण क्रिकेट एक्शन का वादा करती है बल्कि क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करती है।”

एपीएल टूर्नामेंट कमिश्नर श्री एच एस राणा ने कहा, “लीग को अरुणाचल प्रदेश की अपार क्रिकेट क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। पांच प्रतिस्पर्धी टीमों की भागीदारी के साथ यह टी -20 प्रारूप टूर्नामेंट प्रशंसकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा। ” उन्होंने बताया, ” अरूणाचल के युवाओं में फुटबॉल का क्रेज काफी पहले से रहा है। अब उन्हें क्रिकेट में अपना करियर बनाने का मौका मिल रहा है। इस लीग में वहीं खिलाड़ी खेलेंगे तो बीसीसीआई से रजिस्टर्ड हैं।

जेएच स्पोर्ट इंडस्ट्रीज के डॉ. जसकांत झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन के साथ हमारा सहयोग देश में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाएगा। यह लीग अरूणाचल क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”

पहले सीजन में हैं पांच टीमें

एपीएल के तहत अभी पांच टीम बनाई गई हैं। इन टीमों में सभी खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के हैं। तमांग टाइगर्स टीम के मालिक श्री अभय सिंह ने बताया कि टी-20 फॉर्मेट में डे-नाइट सात दिन का यह टूर्नामेंट होगा। अरुणाचल में कोई स्टेडियम नहीं है इसलिए यह टूर्नामेंट नगालैंड के दीमापुर के सोविना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लीग में शामिल हर टीम को 4 मैच मिलेंगे। 4 टीमें सेमी फाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल में पहुंचने वाली टीम को छह मैच खेलने को मिलेंगे। 12 सितंबर को पहला मैच होगा और 18 सितबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि एपीएल के लिए कुछ स्पांसर्स मिल गए हैं और हमें अरूणाचल प्रीमियर लीग का हिस्सा होने पर गर्व है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version