Thursday, 29 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Karwa Chauth 2026: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर, जहां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर पहुंचती हैं महिलाएं मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर Karwa Chauth 2026: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर, जहां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर पहुंचती हैं महिलाएं मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थानी कला, संस्कृति और उद्योग का भव्य प्रदर्शन

राज्य के कारीगरों, उद्यमियों और कलाकारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज प्रगति मैदान में हुआ, जहां इस वर्ष राजस्थान पवेलियन को ‘पार्टनर स्टेट’ के रूप में विशेष रूप से सजाया गया। पवेलियन का उद्घाटन प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर श्री आलोक गुप्ता ने राजस्थान पवेलियन के सभी स्टालों का भ्रमण कर राजस्थानी कलाकारों और हुनरबंद कारीगरों उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष का मेला में राजस्थान पवैलियन को उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, रीको, बीआईपी, खादी, राजीविका एवं रूडा की सहभागिता से और भी समृद्ध बनाया गया है ।

मेले में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को समर्पित राजस्थान पवैलियन में राजस्थान और असम का एकीकरण एक प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस विशेष पहल के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, कला, और व्यापारिक संभावनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। जिससे इन दोनों राज्यों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, उ‌द्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर प्रदान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार राजस्थान पवैलियन में कारीगरों एवं उ‌द्यमियों ‌द्वारा लाइव प्रदर्शन  के लिए विशेष क्षेत्र का आयोजित किये जाएंगे। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल एवं राज्य की विरासत, नवाचार और सतत औ‌द्योगिक विकास आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

     उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राजस्थान को मेले के ‘पार्टनर स्टेट’ का दर्जा प्रदान किया गया है। मेले में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RSIC)  द्वारा लगभग एक हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में राजस्थान पवैलियन का आकर्षक निर्माण किया गया है। पवैलियन में राजस्थान की औद्योगिक प्रगति, सांस्कृतिक विविधता, कला, शिल्प, पर्यटन और निवेश की संभावनाओं की विशिष्ट झलक देखने को मिलेगी।

*18 नवंबर को होगा राजस्थान दिवस*
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 नवंबर को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जहां विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।