Wednesday, 28 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता

‘राजस्थान उत्सव 2026’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया शुभारंभ

बीकानेर हाउस में सजा राजस्थान की कला, संस्कृति और परंपरा का महोत्सव

15 से 25 मार्च तक दिखेगी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

  • मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों और राजीविका दीदियों से आत्मीय संवाद कर बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की भी सराहना की
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकनृत्यों ने बिखेरे राजस्थान के रंग

नई दिल्ली, 16 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित “राजस्थान उत्सव 2026” का रविवार को भव्य शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजधानी में 15 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाला यह उत्सव राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, लोकसंगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की झलक प्रस्तुत करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराएं और कला-संस्कृति हमारी गौरवशाली पहचान का आधार हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव देश-विदेश के लोगों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों और राजीविका दीदियों से किया आत्मीय संवाद
श्री शर्मा ने मेले में राजीविका और ग्रामीण गैर-कृषि विकास एजेंसी (रूडा) की तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और राजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और कलात्मक कृतियों की सराहना करते हुए उनके अनुभव और कार्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने राजीविका दीदियों से स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, उत्पादों की बिक्री और आजीविका के अवसरों के बारे में चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। ऐसे आयोजन एसएचजी और शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उनकी आय में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला और हस्तशिल्प हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सब की जिम्मेदारी है।

बीकानेर हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
बीकानेर हाउस परिसर में श्री शर्मा ने राजस्थानी फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें राजस्थान के लोकजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलवर के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर श्री प्रवीण प्रजापत ने पारंपरिक मटका भवाई नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, कलाकार श्री विष्णु दत्त शर्मा द्वारा प्रस्तुत “ब्रज के रंग” के साथ ही मनमोहक मयूर नृत्य तथा फूलों की होली की रंगारंग प्रस्तुति ने आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री मदन राठौड़, श्री घनश्याम तिवाड़ी, श्री पी.पी. चौधरी, श्री दामोदर अग्रवाल, श्रीमती मंजू शर्मा, श्री चुन्नीलाल गरासिया, श्री राजेन्द्र गहलोत, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी, आवासीय आयुक्त श्री नवीन जैन सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, कलाकार, शिल्पकार और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।