Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

विकसित भारत 2047 के विज़न से जुड़ा राजस्थान व केंद्रीय बजट 2026–27 का तालमेल : रिजु झुनझुनवाला

राजस्थान में टेक्सटाइल और बुनकर उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन, निवेश व रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

दिल्ली , 12 फरवरी 2026 :

केंद्रीय बजट 2026–27 और राजस्थान सरकार के बजट के बीच नीति-स्तर पर दिख रहे स्पष्ट सामंजस्य को रेखांकित करते हुए आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप के निदेशक रिजु झुनझुनवाला ने केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की विकास प्राथमिकताएं एक साझा राष्ट्रीय दृष्टि की ओर संकेत करती हैं। विनिर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में समान फोकस यह दर्शाता है कि दोनों सरकारें समन्वित रूप से आगे बढ़ रही हैं।

झुनझुनवाला ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय, विनिर्माण विस्तार, एमएसएमई सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन, लॉजिस्टिक्स सुधार और हरित ऊर्जा निवेश पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं राजस्थान सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रीय विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर के सौंदर्यीकरण, औद्योगिक कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को प्राथमिकता दी है। इस प्रकार नीति और क्रियान्वयन—दोनों स्तरों पर स्पष्ट समन्वय दिखाई देता है।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री (वित्त) श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य बजट विकासोन्मुख है। इसमें विनिर्माण को बढ़ावा, एमएसएमई को समर्थन, व्यापार करने में आसानी और रोजगार सृजन पर स्पष्ट फोकस रखा गया है। इससे उद्योग जगत में भरोसा मजबूत हुआ है।

झुनझुनवाला ने कहा कि भीलवाड़ा, जो देश का प्रमुख टेक्सटाइल हब है, इस समन्वित बजटीय दृष्टिकोण से सीधे लाभान्वित होगा। टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, आधुनिक मशीनरी, बुनियादी ढांचे का विस्तार, लॉजिस्टिक्स सहायता और कौशल विकास से वस्त्र इकाइयों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इसके परिणामस्वरूप वैश्विक प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि नए निवेश, मूल्यवर्धन और हरित ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने से भीलवाड़ा के उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। निर्यात वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अंत में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य में सकारात्मक औद्योगिक वातावरण तैयार हुआ है। राजस्थान प्रवासी सम्मेलन जैसे प्रयासों के माध्यम से राज्य के बाहर के उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित और आमंत्रित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से भीलवाड़ा का टेक्सटाइल क्षेत्र राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।