Friday, 07 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Thailand School Shooting: 14 साल के छात्र ने स्कूल में चलाई गोलियां, हमलावर समेत 8 लोगों की मौत Philippe Petit: 1,350 फीट की ऊंचाई पर कला, साहस और पागलपन की एक ऐसी मिसाल, जो कहलाई Artistic Crime of the Century! राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: विजय चिंतकायला ने पीएम मोदी को भेंट किया मंगलागिरी शॉल दिल्ली में बारिश बनी ‘सौगात’, साफ हुई हवा! इन 5 इलाकों में सबसे कम AQI 25 की उम्र में इंग्लैंड के John Turner ने लिया क्रिकेट से संन्यास, चोट ने खत्म किया गेंदबाज का करियर दिल्ली में दिख रही बिहार की विरासत! भागलपुरी सिल्क और मधुबनी का अनोखा संगम मोहन भागवत ने Gen Z को बताया ईमानदार, प्रियंका गांधी बोलीं- “उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं!” डॉ. ओ.पी. यादव को ‘LIPI Europe Media Award 2026’ से किया गया सम्मानित Thailand School Shooting: 14 साल के छात्र ने स्कूल में चलाई गोलियां, हमलावर समेत 8 लोगों की मौत Philippe Petit: 1,350 फीट की ऊंचाई पर कला, साहस और पागलपन की एक ऐसी मिसाल, जो कहलाई Artistic Crime of the Century! राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: विजय चिंतकायला ने पीएम मोदी को भेंट किया मंगलागिरी शॉल दिल्ली में बारिश बनी ‘सौगात’, साफ हुई हवा! इन 5 इलाकों में सबसे कम AQI 25 की उम्र में इंग्लैंड के John Turner ने लिया क्रिकेट से संन्यास, चोट ने खत्म किया गेंदबाज का करियर दिल्ली में दिख रही बिहार की विरासत! भागलपुरी सिल्क और मधुबनी का अनोखा संगम मोहन भागवत ने Gen Z को बताया ईमानदार, प्रियंका गांधी बोलीं- “उन्हें आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं!” डॉ. ओ.पी. यादव को ‘LIPI Europe Media Award 2026’ से किया गया सम्मानित

रेल नीर घोटाला: रेलवे को हुआ 19.55 करोड़ का नुकसान, हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में रेल नीर के बजाय अन्य बोतल बंद पानी बेचे जाने से रेलवे को कथित तौर पर हुए 19.5 करोड़ रुपए के नुकसान को लेकर 2015 में दो कैटरिंग कंपनियों और एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया।

जस्टिस योगेश खन्ना की बेंच ने कहा कि रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी की उस रिपोर्ट पर फिलहाल विचार नहीं किया जा सकता है, जिसमें कहा गया था कि रेलवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि रेल नीर यदि याचिकाकर्ताओं द्वारा नहीं उठाया गया था, तो उसे कहीं और बेच दिया गया था। जस्टिस ने कहा कि सवाल रेलवे के पीएसयू आईआरसीटीसी द्वारा आपूर्ति किए गए बिना बिके पैकेज्ड पानी रेल नीर के लिए कैटरिंग कंपनियों द्वारा किये गए प्रतिपूर्ति (रीइम्बर्समेंट) के दावे के कारण रेलवे को हुए नुकसान का है। बोतल बंद पानी रेल नीर की आपूर्ति रेलवे का सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) करता है।

जस्टिस ने अक्टूबर 2015 में दर्ज मामले में सीबीआई द्वारा आरोपी के रूप में नामजद की गई दो कंपनियों और एक व्यक्ति द्वारा दायर तीन याचिकाएं खारिज कर दी। यह मामला भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार को लेकर दर्ज किया गया था। उन्होंने एफआईआर रद्द करने और उससे उपजने वाली कार्यवाही निरस्त करने का अनुरोध किया था। बेंच ने कहा कि तमाम दलीलों और मामले पर विचार करते हुए…इस वक्त एफआईआर रद्द करने का कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए याचिकाएं खारिज समझी जाएं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार यह आरोप है कि 2013-14 के दौरान लाइसेंसधारक (केटरर) ने रेल नीर की भारी मात्रा में उपलब्धता रहने के बावजूद राजधानी/शताब्दी ट्रेन में जानबूझ कर अन्य बोतल बंद पानी की आपूर्ति की। यह आरोप है कि इससे सरकारी खजाने को 19.55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने दो लोकसेवकों और कई लाइसेंस धारकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version