Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

पहले युवकों की तलाश, फिर हत्या: 10 लोगों के सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

रूपनगर क्राइम न्यूज़: पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सीरियल किलर की कहानी जिसने अब तक 10 लोगों की जान ले ली है। यह अपराधी पहले युवकों की तलाश करता था, उनके साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाता था और फिर उनसे पैसे मांगता था। पैसे न मिलने पर वह उनकी हत्या कर देता था। हत्या के बाद पैर पकड़कर माफी मांगने का भी नाटक करता था।

11 अपराधों का किया कबूलनामा

गिरफ्तारी के बाद अपराधी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह अक्सर संतरी रंग के कपड़े पहनकर और घूंघट डालकर महिलाओं की तरह दिखने की कोशिश करता था। इस वेशभूषा में वह लोगों को आकर्षित करता और फिर उनसे संबंध बनाता। पैसे न मिलने पर वह हिंसक हो जाता और पीड़ित को मार डालता। हत्या के लिए वह कोई हथियार नहीं बल्कि कपड़ों या आसपास पड़े पत्थरों और डंडों का इस्तेमाल करता था।

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी का नाम रामस्वरूप है। उसने 11 अपराधों की बात स्वीकार की है। सभी मामलों में यह पाया गया है कि आरोपी अपने संतरी रंग के कपड़े से पीड़ित का गला दबाकर हत्या करता था।

इन जगहों पर की वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तीन जिलों में 10 हत्याओं को अंजाम दिया। उसने फतेहगढ़ साहिब में 4, होशियारपुर में 2, सरहिंद-पटियाला रोड पर 1 और रूपनगर में 3 हत्याएं की हैं। इनमें से 5 मामलों को पुलिस ने सत्यापित कर लिया है।

रूपनगर के SSP गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी को पकड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण था। उसे ट्रेस करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने आखिरकार इस खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें :- कक्षा 5 और 8 के लिए ‘नो-डिटेंशन नीति’ समाप्त: नई व्यवस्था लागू

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version