Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया

PM Narendra Modi :”शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफी मांगता हूं”, मूर्ति गिरने पर बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi : मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए माफी मांगी।

उन्होंने मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे संस्कार अलग हैं, हम वे लोग नहीं हैं जो भारत माता के महान सपूत, इस धरती के सपूत वीर सावरकर को अपमानित करें और उनकी आलोचना करें।

‘देवताओं से बड़ा कुछ नहीं’

उन्होंने कहा कि जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना देवता मानते हैं और जिन्हें इस घटना से ठेस पहुंची है, मैं उनसे सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। हमारे मूल्य अलग हैं, हमारे लिए हमारे देवता से बड़ा कुछ भी नहीं है। (PM Narendra Modi)

महाराष्ट्र के लिए लगातार बड़े फैसले

पालघर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। विकसित महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख हिस्सा है। इसलिए, चाहे पिछले 10 साल हों या मेरी सरकार का तीसरा कार्यकाल, महाराष्ट्र के लिए लगातार बड़े फैसले लिए गए हैं।

उन्होंने वधावन पोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र के पास विकास के लिए आवश्यक शक्ति और संसाधन उपलब्ध हैं। आज वधावन पोर्ट की आधारशिला रखी गई है, और इस पर 76,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह देश का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट होगा। (PM Narendra Modi)

भारत के समुद्री तटों का विकास

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने आगे कहा, “पिछले एक दशक में भारत के समुद्री तटों पर विकास ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। हमने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया है और जलमार्गों का विकास किया है। इस दिशा में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है। निजी निवेश भी बढ़ा है, जिससे हमारे युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। आज पूरी दुनिया की नजर वधावन बंदरगाह पर है, जिससे इस पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी।”

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी किया था संबोधित

इससे पहले पीएम मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत स्तर पर विभिन्न कदम उठा रही है।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में 31 अरब डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है। एंजल टैक्स को समाप्त करना भी इस क्षेत्र की वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। एंजल टैक्स का मतलब है वह आयकर जो सरकार गैर-सूचीबद्ध कंपनियों या स्टार्टअप्स द्वारा जुटाई गई धनराशि पर लगाती है, यदि उनका मूल्यांकन कंपनी के उचित बाजार मूल्य से अधिक होता है।

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 को संबोधित करते हुए नियामकों से साइबर धोखाधड़ी रोकने और लोगों की डिजिटल समझ बढ़ाने के लिए और कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवाओं के लोकतंत्रीकरण में वित्तीय प्रौद्योगिकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में गुरु श्री आत्मा नंबी जी के प्रेरणादायक आध्यात्मिक संवाद ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।