दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने किया इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास

नई दिल्ली।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। यात्री की इस करतूत से विमान में अफरा-तफरी मच गई। यात्री की पहचान कर उसे आगे की कारर्वाई के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6341 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। इसमें सवार एक यात्री पर आरोप है कि उसने इमरजेंसी डोर खोलने का प्रयास किया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है। आगे की जांच के लिए आरोपी यात्री को सीआईएसएफ अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इसके अलावा यात्री द्वारा किए गए इस कृत्य के लिए इंडिगो भी शिकायत दर्ज कराएगी। इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा, “दिल्ली से चेन्नई की उड़ान संख्या 6E 6341 में एक यात्री ने उड़ान से पहले इमरजेंसी गेट का कवर खोलने की कोशिश की। SOP के अनुसार, यात्री को क्रू मेम्बर्स ने चेन्नई पहुंचकर अधिकारियों को सौंप दिया। किसी भी समय उड़ान की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया। अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *