Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास

भारत से मिली बड़ी हार से पाकिस्तान का बिगड़ा नेट रन रेट, एशिया कप से हो सकता है बाहर

नई दिल्ली।

भारत के खिलाफ पाक क्रिकेट टीम को एशिया कप सुपर-4 में ऐसी करारी शिकस्त मिली कि इससे उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल के शतक के दम पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 128 रन पर ही सिमट गई, 228 रन की बड़ी हार से बाबर आजम की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।

बता दें कि एशिया कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में नेपाल के खिलाफ जीत के साथ करने वाले पाकिस्तान को फाइनल का दावेदार माना जा रहा था। सुपर- 4 के पहले मैच में बांग्लादेश को पीटने के बाद भारत के खिलाफ उतरने से पहले टीम जोश में थी। कप्तान बाबर आजम ने टीम इंडिया के खिलाफ पलड़ा भारी बताया लेकिन मैच में बुरा हाल हो गया। हार भी ऐसी मिली कि बना बनाया खेल खराब हो गया और नेट रन रेट ऐसा बिगड़ा कि फाइनल की राह मुश्किल हो गई।

पाकिस्तान का फाइनल में जाना मुश्किल

एशिया कप सुपर- 4 में भारतीय टीम से 228 रन की बड़ी हार के बाद टीम का नेट रन रेट बुरी तरह से खराब हो गया है। हालात ऐसे हैं कि वो इस वक्त बांग्लादेश से भी बुरी स्थिति में है। -1.892 के नेट रन रेट वाले पाकिस्तान ने अगर अपना आखिरी मैच श्रीलंका से गंवाया तो उसका फाइनल में जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।

भारत को पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद 2 अंक मिले हैं वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के पास भी एक -एक जीत से 2 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट सबसे बेहतर है और वह पहले नंबर पर है। टीम इंडिया को श्रीलंका और फिर बांग्लादेश के साथ खेलना है। मतलब एक मैच जीतने से भी भारत का काम हो जाएगा। वहीं श्रीलंका को सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ जीत चाहिए और वो फाइनल में पहुंच जाएगा। बांग्लादेश दौड़ से लगभग बाहर ही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।