Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को शांति का नोबेल, जानिए रंगभेद से अंतरराष्ट्रीय न्याय तक उनका सफर भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को शांति का नोबेल, जानिए रंगभेद से अंतरराष्ट्रीय न्याय तक उनका सफर

Freedom of Speech : पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी हुई तार-तार, 11 सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हुए गिरफ्तार

पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मद्देनजर सरकार और सेना के खिलाफ आवाज उठाने पर पंजाब प्रांत में 11 सोशल मीडिया एक्टिविस्टों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोशल मीडिया एक्टिविस्टों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मुकदमा उनपर सरकार और सेना के खिलाफ आवाज उठाने पर लगाया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान समेत दुनिया के सभी देशों में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस तेज हो गई है।

इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, ऑनलाइन एक्टिविस्ट, यूट्यूबर और कुछ स्वतंत्र पत्रकार भी शामिल हैं। पाकिस्तान की साइबर अपराध जांच एजेंसी ने दावा किया है कि ये तमाम लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सरकार और सेना के खिलाफ अभियान चला रहे थे। एजेंसी का कहना है कि इनके द्वारा किए गए पोस्ट्स से राष्ट्रीय संस्थानों की छवि प्रभावित हो रही थी। एजेंसी ने सभी एक्टिविस्टों पर Anti-State Propaganda फैलाने और लोगों को भड़काने का भी आरोप लगाया है।

कई शहरों में हुई छापेमारी

पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (28 मई) को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई शहरों में NCCIA (National Cyber Crime Investigation Agency) ने एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुल्तान से 4, फैसलाबाद से 3, लाहौर से 2 और गुजरांवाला से 1 एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग लंबे समय से सोशल मीडिया पर सरकारी संस्थाओं और सेना के खिलाफ अभियान चला रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि इन सभी 11 लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक है।

मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना

पाकिस्तान में हुए 11 एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी के बाद मानवाधिकार संगठनों ने इसकी आलोचना की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को लगातार दबाया जा रहा है। साथ ही उनके खिलाफ साइबर कानूनों का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। इन संगठनों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आमजन की आलोचनात्मक आवाजों को “राष्ट्र विरोधी” करार देकर उनपर कार्रवाई की जा रही है। इससे लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें :- बाइजू के संस्थापक को सिंगापुर में 6 महीने की जेल, 70,500 डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा, जानें पूरा मामला…

Home » Freedom of Speech : पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी हुई तार-तार, 11 सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हुए गिरफ्तार

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।