Tuesday, 29 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने राजनाथ सिंह को भेंट की डिजिटल इंडिया पर नई पुस्तक Rise And Fall 2: कौन हैं सिवेट तोमर? शहजाद पूनावाला से हाथापाई के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ से हुए बाहर OPPO F35 Series: भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 50MP Ultra-Wide Selfie Camera और 8000mAh Battery पर फोकस सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹3,200 से ज्यादा टूटा, जानिए क्यों गिर रहे सोने और चांदी के दाम Ujjain Shahi Masjid Row: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: ‘क्रिकेट’ से लेकर ‘शेरलॉक होम्स’ की दीवानगी तक, जानिए लता मंगेशकर से जुड़े 6 दिलचस्प किस्से Hyderabad Pink Power Run 3.0: 35 हजार लोगों ने लगाई दौड़, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का दिया संदेश अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने राजनाथ सिंह को भेंट की डिजिटल इंडिया पर नई पुस्तक Rise And Fall 2: कौन हैं सिवेट तोमर? शहजाद पूनावाला से हाथापाई के बाद ‘राइज एंड फॉल 2’ से हुए बाहर OPPO F35 Series: भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 50MP Ultra-Wide Selfie Camera और 8000mAh Battery पर फोकस सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹3,200 से ज्यादा टूटा, जानिए क्यों गिर रहे सोने और चांदी के दाम Ujjain Shahi Masjid Row: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले Lata Mangeshkar 97th Birth Anniversary: ‘क्रिकेट’ से लेकर ‘शेरलॉक होम्स’ की दीवानगी तक, जानिए लता मंगेशकर से जुड़े 6 दिलचस्प किस्से Hyderabad Pink Power Run 3.0: 35 हजार लोगों ने लगाई दौड़, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का दिया संदेश

OPPO F35 Series: भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 50MP Ultra-Wide Selfie Camera और 8000mAh Battery पर फोकस

OPPO की F Series भारत में 10 साल पूरे कर रही है। 2016 में F1 से शुरू हुई इस सीरीज में अब F35 5G और F35 Pro 5G जुड़ने वाले हैं। जानिए सेल्फी फोन से फ्लैगशिप जैसे फीचर्स तक का सफर।

नई दिल्ली: OPPO भारत में अपनी F Series के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने OPPO F35 Series की भारत में लांच डेट 5 अक्टूबर 2026 तय होने की पुष्टि कर दी है। इस सीरीज में OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे।

कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन और कैमरा से जुड़ी कुछ प्रमुख जानकारियां भी सामने रखी हैं। सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण 50MP Ultra-Wide front camera है, जो 100-degree field of view के साथ आएगा। इसके अलावा OPPO ने NaturalTone 2.0 फीचर भी टीज किया है।

F35 Series को OPPO की F33 Series के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया जाएगा। इस बार कंपनी ने सेल्फी कैमरा, ग्रुप फोटोग्राफी, बैटरी और फोन की टिकाऊ क्षमता पर जोर दिया है।

5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी OPPO F35 Series

OPPO ने सोमवार को जारी जानकारी में पुष्टि की कि F35 Series को भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। पहले कंपनी ने सिर्फ सीरीज के भारत आने की जानकारी दी थी, लेकिन अब लॉन्च डेट के साथ मॉडल्स की जानकारी भी स्पष्ट हो गई है। सीरीज में OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G शामिल होंगे।

फोन के डिजाइन की बात करें तो दोनों मॉडल एक-दूसरे से अलग नजर आएंगे। OPPO F35 5G में पीछे की तरफ एक horizontal pill-shaped camera module दिया गया है, जिसमें दो कैमरे और LED flash दिखाई देते हैं।

वहीं F35 Pro 5G में rectangular camera island मिलेगा। दोनों फोन में rear panel flat होने की जानकारी सामने आई है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिने हिस्से पर दिए जाएंगे।

रंगों की बात करें तो कंपनी ने कम से कम दो रंगों के विकल्प की पुष्टि की है। OPPO F35 5G को सफेद जबकि F35 Pro 5G को संतरे रंग में प्रस्तुत किया गया है। हालांकि अन्य colour variants को लेकर आधिकारिक जानकारी लॉन्च से पहले और सामने आ सकती है।

Ultra-Wide Selfie Camera बनेगा बड़ा आकर्षण

OPPO F35 Series के कैमरा सेटअप में सबसे ज्यादा ध्यान इसके front camera पर दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन में 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera मिलेगा। यह कैमरा 100-degree field of view के साथ आएगा, जिससे सामान्य सेल्फी कैमरे की तुलना में ज्यादा लोगों या ज्यादा background को frame में शामिल किया जा सकेगा।

OPPO ने इस कैमरा सिस्टम के साथ NaturalTone 2.0 भी पेश किया है। कंपनी के अनुसार इसका उद्देश्य skin tones को ज्यादा प्रकृतिक तरीके से कैप्चर करना है। यानी कंपनी केवल ज्यादा मेगापिक्सल पर जोर नहीं दे रही, बल्कि selfie processing को भी F35 Series की प्रमुख खासियत के रूप में पेश कर रही है।

सीरीज को Group Selfie Expert positioning के साथ भी प्रमोट किया जा रहा है। यह F Series के उस पुराने फोकस की वापसी है, जिसमें front camera और group photography को प्रमुख फीचर के तौर पर पेश किया जाता रहा है। OPPO F Series की शुरुआत भारत में 2016 में OPPO F1 के साथ हुई थी और शुरुआती मॉडल्स में selfie camera को काफी प्रमुखता दी गई थी।

4K वीडियो रिकॉर्डिंग

OPPO F35 Pro 5G के कैमरा फीचर्स में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को अहम खासियत के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि प्रो मॉडल 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिल सकती है। इससे वीडियो कंटेंट बनाने वाले यूजर्स को बेहतर रिकॉर्डिंग विकल्प मिलने की उम्मीद है।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मॉडल डुअल-कैमरा सिस्टम के साथ आने की संभावना है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, स्टैंडर्ड F35 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं F35 Pro 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, रियर कैमरा से जुड़ी ये जानकारियां फिलहाल लीक पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से इन स्पेसिफिकेशन की पूरी पुष्टि लॉन्च के दौरान की जाएगी।

ये भी पढ़ें :- सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹3,200 से ज्यादा टूटा, जानिए क्यों गिर रहे सोने और चांदी के दाम

8000mAh बैटरी से लैस

OPPO F35 Series में मिलने वाली बैटरी इसकी प्रमुख खासियतों में शामिल हो सकती है। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G दोनों मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होती हैं, तो दोनों फोन लंबे समय तक इस्तेमाल और तेज चार्जिंग पर फोकस करने वाले मॉडल के तौर पर पेश किए जा सकते हैं।

हालांकि, F35 Pro 5G की बैटरी को लेकर पहले अलग जानकारी सामने आ चुकी है। अगस्त और सितंबर की कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में इस मॉडल में 10,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना जताई गई थी। इन रिपोर्ट्स में फोन को चीन में लॉन्च हुए OPPO A7 Pro Max से जोड़कर देखा गया था। A7 Pro Max में 10,000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।

बाद की रिपोर्ट्स में F35 Series के दोनों मॉडल के लिए 8,000mAh बैटरी की जानकारी सामने आई। ऐसे में 10,000mAh क्षमता वाली जानकारी को फिलहाल पक्की स्पेसिफिकेशन नहीं माना जा सकता। अंतिम पुष्टि 5 अक्टूबर के भारत लॉन्च के दौरान होगी।

डिस्प्ले और प्रोसेसर को लेकर क्या जानकारी?

OPPO ने अभी तक दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं। हालांकि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक F35 5G में 6.57-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रीफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6360 chipset दिए जाने की बात सामने आई है।

OPPO F35 Pro 5G के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट की जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई है। प्रो मॉडल में स्टैंडर्ड फोन की तुलना में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड मॉडल में करीब 4,300mm² और प्रो में करीब 5,000mm² वीसी कूलिंग एरिया मिल सकता है।

IP Rating और Durability पर भी जोर

OPPO F35 Series में फोन की टिकाऊ क्षमता और पानी-धूल से सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन के अनुसार, स्टैंडर्ड मॉडल OPPO F35 5G में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी सुरक्षा रेटिंग मिल सकती हैं। वहीं OPPO F35 Pro 5G के लिए IP69K रेटिंग दिए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन रेटिंग्स की आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से अभी नहीं की गई है।

इसके अलावा, OPPO F35 Pro 5G में रेनस्टॉर्म टच फीचर मिलने की भी बात कही जा रही है। इस फीचर का उद्देश्य बारिश या स्क्रीन पर पानी की बूंदें होने की स्थिति में भी टच इनपुट को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करना हो सकता है।

F35 Series में टिकाऊ क्षमता पर दिया जा रहा यह फोकस कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सीरीज में कैमरा और सेल्फी फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और संभावित सुरक्षा रेटिंग को भी प्रमुखता दी जा रही है। हालांकि, IP रेटिंग और रेनस्टॉर्म टच जैसे फीचर्स की अंतिम जानकारी 5 अक्टूबर के भारत लॉन्च के दौरान ही स्पष्ट होगी।

OPPO F35 5G की संभावित कीमत

भारत में F35 सीरीज की आधिकारिक कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। हालांकि, 25 सितंबर को सामने आई एक लीक रिपोर्ट में OPPO F35 5G की संभावित कीमत ₹35,000 से ₹40,000 के बीच बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक जैसे रंगों में पेश किया जा सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल के 6GB+128GB और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट भी बाजार में आने की संभावना है।

वहीं, OPPO F35 Pro 5G की संभावित कीमत ₹45,000 से ₹50,000 के बीच बताई जा रही है। हालांकि, यह जानकारी भी लीक पर आधारित है और कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रो मॉडल की रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को लेकर भी फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में प्रो मॉडल की कीमत इससे कम, यानी ₹40,000 से ₹45,000 के बीच होने का दावा किया गया था। ऐसे में अलग-अलग रिपोर्ट्स में कीमत को लेकर अंतर देखने को मिल रहा है। दोनों फोन की अंतिम कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता की जानकारी 5 अक्टूबर को होने वाले भारत लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

10 साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च

OPPO F35 Series का लॉन्च कंपनी के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि F Series भारत में अपने 10 साल पूरे कर रही है। OPPO F1 को 2016 में भारत में पेश किया गया था। शुरुआती दौर में इस series को selfie-focused smartphones के तौर पर पहचान मिली थी।

समय के साथ F Series में कैमरा के अलावा design, durability, display और charging जैसे फीचर्स भी जोड़े गए। F29 Series में क्षमता पर जोर देखने को मिला, जबकि F31 Series में 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग जैसे फीचर्स आए।

इसके बाद F33 Series ने 50MP ultra-wide selfie camera और Groupfie जैसे फीचर के जरिए फोटोग्राफी को फिर से केंद्र में रखा।

OPPO के मुताबिक, F Series के भारत में 30 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं। F35 Series इसी लंबे product cycle का अगला चरण होगी।

Home » OPPO F35 Series: भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 50MP Ultra-Wide Selfie Camera और 8000mAh Battery पर फोकस
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।