Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’

एनएसईएफआई ने इंटीग्रेटेड डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने हेतु नई सहायक इकाई शुरू की

एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक साझा मंच के रूप में उभरेगा

नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) ने आज अपने संगठनात्मक ढांचे में एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए, संस्था ने अपनी नई सहायक इकाई एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री की शुरुआत की है। यह पहल एनएसईएफआई के उस बदलाव को दर्शाती है, जिसमें वह अब केवल सौर ऊर्जा तक सीमित न रहकर, देश के व्यापक और इंटीग्रेटेडडीकार्बोनाइजेशन एजेंडे पर काम करेगा।

नई सहायक इकाई के माध्यम से एनएसईएफआई अब अपनी पहुंच को सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण (शॉर्ट और लॉन्ग ड्यूरेशन) और रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़ाते हुए ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य ग्रीन मॉलिक्यूल्स जैसे उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा। इसके साथ ही, यह इकाई उद्योग और मोबिलिटी सेक्टर में डीकार्बोनाइजेशन पर भी विशेष ध्यान देगी, जिससे भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा ।

इस घोषणा पर बोलते हुए एनएसईएफआई के सीईओ सुब्रह्मण्यम पुलिपाका ने कहा,
“बिजली उत्पादन के क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन को लेकर भारत ने जो प्रगति की है, वह वैश्विक स्तर पर एक मिसाल बन चुकी है। हमारे पास 1,000 से अधिक हितधारकों का मजबूत नेटवर्क है, और इसी आधार पर अब समय आ गया है कि हम केवल सप्लाई साइड तक सीमित न रहकर डिमांड साइड को भी अपने दायरे में शामिल करें। 2030 के लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए, विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वित दृष्टिकोण अपनाना बेहद जरूरी होगा, ताकि 2047 तक विकसित भारत के विज़न और 2070 तक नेट ज़ीरो के लक्ष्य को साकार किया जा सके।”

भारत में डीकार्बोनाइजेशन चार प्रमुख स्तंभों—बिजली, कृषि, उद्योग और मोबिलिटी—पर आधारित है। पिछले 13 वर्षों में एनएसईएफआई ने अपने सदस्यों के सहयोग से बिजली के क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। वर्ष 2023 में फेडरेशन ने इंडिया एग्रीवोल्टाइक्स एलायंस की शुरुआत की थी , जिसका उद्देश्य कृषि-खाद्य श्रृंखला में टिकाऊ डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देना है। इसके बाद, तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एनएसईएफआई ग्रीन डेटा सेंटर कोएलिशन का गठन किया गया।

अब एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री के गठन के साथ, बिजली और कृषि क्षेत्रों में अपने मौजूदा प्रयासों को उद्योग और मोबिलिटी के नए फोकस क्षेत्रों के साथ जोड़ते हुए एक समेकित मंच तैयार करेगा। इसका उद्देश्य भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर करना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version