Women’s T20 World Cup ENG vs SL : मां बनने के सिर्फ 3 हफ्तों बाद Danni Wyatt-Hodge ने मारी सेंचुरी

मां बनने के सिर्फ 23 दिन बाद डेनी व्याट-हॉज ने महिला टी20 विश्व कप में शतक जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाई और हौसले की नई मिसाल कायम की। जाने क्यों डेनी का नाम विराट कोहली के साथ जोड़ा जाता है।

नई दिल्ली/ एजबेस्टन: क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक खास उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन जब वही शतक विश्व कप जैसे बड़े मंच पर और बेटी के जन्म के महज 23 दिन बाद आए, तो वह सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं रह जाती, बल्कि प्रेरणा की मिसाल बन जाती है।

इंग्लैंड की स्टार ओपनर डेनी व्याट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) ने ICC Women’s T20 World Cup 2026 के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा ही कारनामा किया। एजबेस्टन में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 105 रनों की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को रिकॉर्ड 87 रनों से जीत दिलाई।

इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर की महिला खिलाड़ियों और कामकाजी माताओं के लिए एक मजबूत संदेश भी दिया कि सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाते हुए भी नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

डेनी का मैदान पर Baby Rock” सेलिब्रेशन

शतक पूरा करने के बाद डेनी ने मैदान पर ‘बेबी रॉक’ सेलिब्रेशन किया। यह सेलिब्रेशन उन्होंने अपनी नवजात बेटी को समर्पित किया। दर्शकों और टीम के साथियों के लिए यह बेहद भावुक क्षण था। कई तस्वीरों और वीडियो में Wyatt-Hodge को अपनी बेटी की ओर इशारा करते और खुशी जाहिर करते देखा गया।

कौन हैं Danni Wyatt-Hodge?

Danni Wyatt-Hodge का पूरा नाम Danielle Nicole Wyatt-Hodge है। उनका जन्म 22 अप्रैल 1991 को इंग्लैंड के स्टोक-ऑन-ट्रेंट में हुआ था।

वह दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और तब से वह टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

करीब डेढ़ दशक लंबे करियर में उन्होंने खुद को सिर्फ एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि बड़े मैचों की खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।

अपने पार्टनर के साथ साझा की तस्वीरें

डैनी व्याट-हॉज और उनकी पार्टनर जॉर्जी ने मई में जन्मी अपनी बच्ची Daisy के आगमन का जश्न मनाया। उन्होंने जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें पकड़े हुए सूर्यास्त के समय की एक दिल छू लेने वाली गर्भावस्था की तस्वीर साझा की।

आपको बता दें कि जॉर्जी एक पेशेवर फुटबॉल एजेंट हैं और सीएए बेस में महिला फुटबॉल की प्रमुख हैं। इस समलैंगिक जोड़े ने जून 2024 में शादी की थी।

संघर्ष से लेकर विश्व क्रिकेट की स्टार बनने तक का सफर

Wyatt-Hodge का करियर हमेशा आसान नहीं रहा। अपने शुरुआती वर्षों में वह इंग्लैंड टीम में जगह बनाने और उसे लगातार बनाए रखने के लिए संघर्ष करती रहीं। कई बार उन्हें टीम से बाहर भी होना पड़ा। आलोचनाएं भी हुईं कि उनमें निरंतरता की कमी है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन किया और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया। धीरे-धीरे वह इंग्लैंड की टी20 टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो गईं। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देना और तेज रन गति बनाए रखना है।

उपलब्धियों से भरा अंतरराष्ट्रीय करियर

Danni Wyatt-Hodge इंग्लैंड की 2017 Women’s Cricket World Cup विजेता टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 से अधिक वनडे और 180 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 5000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं और वह इंग्लैंड की सबसे अनुभवी सीमित ओवर बल्लेबाजों में शामिल हैं।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई बार इंग्लैंड को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। विश्व क्रिकेट में वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने टी20 प्रारूप में कई शतक लगाए हैं।

2014 में कोहली को किया था प्रपोज

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के बीच Danni Wyatt-Hodge का नाम काफी लोकप्रिय है। आपको बता दैं कि डैनी ने साल 2014 में सोशल मीडिया पर विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था, जो काफी चर्चा में रहा था।

बाद में जब वे मिले तो कोहली ने उन्हें सलाह दी थी कि सोशल मीडिया पर ऐसे मजाक न करें क्योंकि लोग इसे गंभीरता से लेते हैं। इसके बाद कोहली ने उन्हें एक बल्ला भी गिफ्ट किया था

हालांकि समय के साथ उनकी पहचान केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने विश्व क्रिकेट में अलग स्थान बनाया। महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव के साथ Wyatt-Hodge जैसी खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि महिला क्रिकेट अब सिर्फ पुरुष क्रिकेट का विकल्प नहीं, बल्कि अपने आप में एक बड़ा और प्रतिस्पर्धी मंच है।

विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेजबान टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। Danni Wyatt-Hodge और Amy Jones ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी कर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। Amy Jones ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि कप्तान Nat Sciver-Brunt ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 46 रन की तेज पारी खेली।

लेकिन मैच की सबसे बड़ी स्टार Danni Wyatt-Hodge रहीं, जिन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का भी शामिल था।

इंग्लैंड ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

इस मैच में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 219/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो Women’s T20 World Cup इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड के ही नाम था जब 2023 के विश्व कप में इंग्लैंड की ही टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन बनाए थे।

श्रीलंका के बल्लेबाज हुए फेल

जवाब में श्रीलंका की टीम लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 87 रन से अपने नाम किया। गेंदबाजी में Freya Kemp ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए।

महिलाओं के लिए प्रेरणा क्यों है डेनी की यह पारी?

खेल, नौकरी, व्यवसाय या किसी भी पेशे में महिलाओं के सामने अक्सर यह सवाल खड़ा होता है कि परिवार और करियर के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

Danni Wyatt-Hodge की यह शतकीय पारी इसी सवाल का एक सकारात्मक जवाब है। बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद विश्व कप में उतरना, मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार करना और फिर शतक जड़ देना दिखाता है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने चुनौतियां छोटी पड़ सकती हैं।

उनकी यह उपलब्धि सिर्फ इंग्लैंड क्रिकेट की सफलता नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो मातृत्व के बाद अपने करियर में नई शुरुआत करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें :- The Simpsons FIFA Prediction : क्या सच में एक कार्टून ने तीन दशक पहले कर दी थी FIFA 2026 विजेता की भविष्यवाणी? जानिए ‘द सिम्पसंस’ वायरल दावों का पूरा सच

Home » Women’s T20 World Cup ENG vs SL : मां बनने के सिर्फ 3 हफ्तों बाद Danni Wyatt-Hodge ने मारी सेंचुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version