Netflix की 3 ऐसी Thriller Mini Series, जिनका क्लाइमैक्स आपके सभी अंदाज़ों को गलत साबित कर देगा

अगर आपको ऐसे थ्रिलर पसंद हैं जिनका असली सच आखिरी एपिसोड तक छिपा रहे, तो Netflix की ये 3 मिनी सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

नई दिल्ली: आज के इस ओटीटी के दौर में थ्रिलर कंटेंट की कोई कमी नहीं है। हर हफ्ते नई क्राइम, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती हैं।

Netflix के पास भी कई लोकप्रिय थ्रिलर शोज़ हैं, लेकिन कुछ मिनी सीरीज ऐसी हैं जिन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी वे डिजर्व करती थीं। ये तीनों ही शो केवल 6 से 8 एपिसोड के बीच अपनी कहानी बयान करने में कामयाब हुई हैं। और भविष्य में इनके दूसरे पार्ट के आने की भी कोई उम्मीद नहीं है।

अगर आप ऐसे थ्रिलर्स की तलाश में हैं जो दिमाग को लगातार उलझाए रखें और अंत में चौंका दें, तो ये तीन मिनी सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

1. Clickbait (2021): सोशल मीडिया की डार्क साइड को दिखाती कहानी

2021 में रिलीज हुई Clickbait को Tony Ayres और Christian White ने क्रिएट किया था। सीरीज के अलग-अलग एपिसोड का निर्देशन Brad Anderson, Emma Freeman, Ben Young और Cherie Nowlan ने किया।

Clickbait की कहानी

कहानी निक ब्रेवर (Nick Brewer) नाम के एक साधारण से फैमिली मैन से शुरू होती है। अचानक निक का अपहरण हो जाता है और एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता है जिसमें Nick एक कार्ड पकड़े दिखाई देता है। उस कार्ड पर लिखा होता है, “I Abuse Women” (मैं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता हूं) और दूसरे कार्ड पर लिखा होता है, “At 5 Million Views I Die.” (50 लाख व्यूज़ पर मेरी मौत)

इसके बाद शुरू होती है Nick के परिवार की सच्चाई की तलाश। उसकी बहन पिया ब्रेवर (Pia Brewer) और पत्नी सोफी ब्रेवर (Sophie Brewer) यह जानने की कोशिश करती हैं कि आखिर निक के साथ यह सब क्यों हो रहा है।

उस वीडियो पर 5 Million Views आने के बाद पुलिस को निक की लाश बरामद होती है। इसके बाद पुलिस और निक का परिवार इस घटना की जांच करते हैं और सच बाहर लाने की कोशिश करते हैं।

क्या बनाता है Clickbait को खास?

Clickbait सिर्फ एक किडनैपिंग मिस्ट्री नहीं है। यह सोशल मीडिया, ऑनलाइन पहचान, कैटफिशिंग, डिजिटल झूठ और इंटरनेट पर बनने वाली नकली छवियों की गहरी पड़ताल करती है।

सीरीज का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका नैरेटिव स्ट्रक्चर है। लगभग हर एपिसोड किसी नए किरदार के नजरिए से कहानी को आगे बढ़ाता है। इससे दर्शकों की धारणा लगातार बदलती रहती है और हर बार नया शक पैदा होता है।

स्क्रीनप्ले और थ्रिल

केवल 8 एपिसोड की इस सीरीज का स्क्रीनप्ले लगातार दर्शकों को गलत दिशा में ले जाता है। जब लगता है कि रहस्य सुलझ गया है, तभी नया खुलासा सामने आ जाता है। अंतिम एपिसोड तक असली सच छिपा रहता है। सातवें एपिसोड तक दर्शकों के सभी अनुमान गलत साबित होते हैं। अंत में जब निक के हत्यारे का असली चेहरा सामने आता है, तो दर्शक शौक में पड़ जाते हैं।

हालांकि कुछ समीक्षकों ने इसके कुछ ट्विस्ट को अत्यधिक नाटकीय बताया, लेकिन मनोरंजन और सस्पेंस के स्तर पर यह सीरीज बेहद प्रभावी साबित होती है।

2. Behind Her Eyes (2021): एक बेमिसाल साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Netflix की सबसे अंडररेटेड साइकोलॉजिकल मिनी सीरीज में Behind Her Eyes का नाम जरूर लिया जाता है।यह सीरीज Sarah Pinborough के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसे Steve Lightfoot ने विकसित किया जबकि निर्देशन Erik Richter Strand ने किया।

Behind Her Eyes की कहानी

कहानी लुईस बार्न्सली (Louise Barnsley) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सिंगल मदर है। एक दिन उसकी मुलाकात (डेविड फर्ग्यूसन) David Ferguson से होती है। बाद में उसे पता चलता है कि David उसका नया बॉस है और वह शादीशुदा है।

स्थिति तब और जटिल हो जाती है जब Louise, David की पत्नी Adele Ferguson की दोस्त बन जाती है। धीरे-धीरे यह एक साधारण सा दिखने वाला प्रेम त्रिकोण (Love Traingle) एक मानसिक खेल, रहस्य, जुनून, नियंत्रण और पहचान की उलझी हुई कहानी में तब्दील हो जाता है।

निर्देशन और माहौल

Erik Richter Strand ने पूरी सीरीज में एक बेचैन कर देने वाला वातावरण बनाया है। कैमरा वर्क, धीमी गति से बढ़ता तनाव और सपनों से जुड़े दृश्य कहानी को अलग पहचान देते हैं।

सीरीज का माहौल ऐसा है कि दर्शक लगातार महसूस करते हैं कि कुछ बहुत बड़ा छिपाया जा रहा है।

सीरीज का ट्विस्ट सबसे बड़ा हथियार

केवल 6 एपिसोड के साथ Behind Her Eyes का अंत टीवी इतिहास के सबसे विवादित और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स में गिना जाता है।

कुछ दर्शकों ने इसे जीनियस कहा, जबकि कुछ इसे अविश्वसनीय मानते हैं। लेकिन एक बात पर लगभग सभी सहमत दिखे कि शो का अंत किसी के लिए भी भूलना लगभग असंभव है।

3. Karma (2025): अपराध और भाग्य पर आधारित कोरियाई सीरीज

2025 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई मिनी सीरीज Karma उन दुर्लभ थ्रिलर्स में शामिल है जो शुरुआत से अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखती हैं। इस सीरीज का लेखन और निर्देशन Lee Il-hyung ने किया है, जो अपनी जटिल और गहरे प्रभाव वाली कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

Karma की जानदार कहानी

Karma की कहानी छह ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी जिंदगी एक-दूसरे से अप्रत्याशित तरीके से जुड़ी हुई है। एक गवाह, एक डॉक्टर, भारी कर्ज में डूबा व्यक्ति, एक पूर्व कर्मचारी, एक अपराधी और उसकी साथी इन सभी के फैसले एक ऐसे घटनाक्रम को जन्म देते हैं जो धीरे-धीरे विनाशकारी रूप ले लेता है।

सीरीज यह सवाल उठाती है कि क्या इंसान अपने कर्मों से बच सकता है, या हर गलती किसी न किसी रूप में वापस लौटती है?

स्क्रीनप्ले (Screenplay)

Karma की सबसे बड़ी ताकत इसका नॉन-लीनियर (Non-Linear) स्क्रीनप्ले है। शुरुआत में कई घटनाएं अलग-अलग लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को समझ आता है कि सभी पात्र एक अदृश्य धागे से जुड़े हुए हैं। हर एपिसोड नए खुलासे लेकर आता है और लगभग हर एपिसोड क्लिफहैंगर (Cliffhanger) पर समाप्त होता है।

थ्रिल और भावनात्मक गहराई

सिर्फ 6 एपिसोड के साथ Karma केवल एक अपराध कथा नहीं है। यह अपराधबोध, प्रतिशोध, लालच और इंसानी कमजोरियों की भी पड़ताल करती है। सीरीज में हिंसा और मनोवैज्ञानिक तनाव दोनों मौजूद हैं, लेकिन इन्हें सिर्फ सनसनी पैदा करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। हर घटना कहानी के केंद्रीय विचार ‘कर्म’ को मजबूत करती है।

ये तीनों ही शो सिर्फ मर्डर मिस्ट्री या अपराध की कहानी नहीं सुनाते, बल्कि मानव मनोविज्ञान, रिश्तों में छिपे रहस्य, डिजिटल दुनिया के खतरों और कर्मों के परिणामों जैसे विषयों को भी गहराई से छूते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि हर एपिसोड के साथ कहानी का नया पहलू सामने आता है और दर्शक आखिरी पल तक सच्चाई का अंदाजा नहीं लगा पाते।

ये भी पढ़ें :- नेटफ्लिक्स की तीन ऐसी फिल्में और सीरीज जिन्होंने बदली फिल्म मेकिंग की परिभाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version