Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

राजस्थान में हुआ नया पेशाब कांड: दलित मजदूर ने लगाई गुहार, विधायक और पुलिसकर्मियों से बचाएं

बोला दलित मजदूर, पानी मांगने पर चेहरे पर कर दिया पेशाब

दो घंटे तक रखा एक कमरे में बंद

खेत पर मजदूरी करने पर दी सजा

नई दिल्ली।

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी दलित मजदूर राजू प्रसाद नायक ने  अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। राजू प्रसाद का कहना है कि उस पर किए गए अत्याचार और अन्याय के खिलाफ कोर्ट में जाकर उसके आवाज उठाने पर अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। उसे वहां के एमएलए और इस प्रकरण में शामिल एक डिप्टी एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा केस समाप्त करने के लिए कहा जा रहा है। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मारने  की धमकी दी जा रही है। राजू ने कहा ,  ” मैं परम लैंड बेस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के खेत में काम कर रहा था और पुलिस कर्मियों ने आकर बेवजह मारना शुरू कर दिया । ” और पुलिस की गाड़ी में उठाकर एमएलए निवास पर लें गए

राजू ने अपनी आपबीती  बताते हुए कहा कि उसको बिना किसी गलती के बहुत बुरी तरह से टॉर्चर किया गया। उस पर पेशाब किया गया, यहां तक कि जाति सूचक गालियां भी उसे बार-बार दी गईं। राजू ने कहा कि वह एक मजदूर है और 30 जून को वह  खेत पर मजदूरी का काम करने गया था। कुछ देर के बाद उसे वहां से चार-पांच पुलिसवाले उठाकर ले गए और उसमें से एक पुलिस वाले ने  कथित तौर पर उस पर पेशाब कर दिया और 2 घंटे तक कमरे में बंद कर मारपीट की।  राजू ने आरोप लगाया कि डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज ने उसे गंभीर जातिसूचक गालियां देते हुए उसका अपमान तक किया। पीड़ित ने  कहा कि जब उसने पीने के लिए पानी मांगा तो डिप्टी एसपी ने कथित तौर पर उसके चेहरे पर पेशाब किया। पीड़ित ने दावा किया कि उसे छोड़ने की एवज में विधायक गोपाल  मीणा ने जूते चाटने पर मजबूर किया।

राजू प्रसाद नायक ने कहा , ”  मैं जो यातना अभी तक सह रहा हूं यह असहनीय हैं वह विश्वास से परे है। किसी भी इंसान को इस तरह के अपमान से नहीं गुजरना चाहिए। मैं चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उसको व उसके साथियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।”

राजू के साथ मौजूद दो अन्य साथियों शुभम और भवानी शंकर ने बताया कि जब राजू को उठा कर ले गए थे तो वह उसके पीछे गए और उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था। जिस पर एमएलए गोपाल मीणा के गुर्गों ने उन्हें  देख लिया और वीडियो को डिलीट कर दिया बल्कि उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि उन पर किए गए अत्याचार की राजस्थान मे कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी , तभी  उन्हें हार कर दिल्ली आना पड़ा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक महीने के बाद एफआईआर फाइल हुई और वो भी तब जाकर जब वह कोर्ट की शरण में गए। जहां से ही फिर संबंधित आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आरोपी नेता कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा है और एक डिप्टी एसपी सहित बाकी के अन्य पुलिसकर्मी हैं। जिनके खिलाफ अब जांच बैठी है। इस वजह से उनसे अब उसे धमकियां मिल रही हैं। जान का खतरा होने की वजह से ही अब वह अपने गांव नहीं जा पा रहा है। इसलिए ही उसने मीडिया के समक्ष अपनी आपबीति सुना उसे बचाने के लिए गुहार लगाना सही समझा। पीड़ित राजू ने कहा कि वीडियो तो डिलीट हो गया है लेकिन अगर सभी की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली जाए तो पता चल जाएगा कि जिस समय उन पर अत्याचार हो रहा था उस समय कौन-कौन मौजूद था, जो इस मामले में अब अहम सबूत हो सकता है।

बता दें कि जमवारामगढ़ के विधायक गोपाल मीणा, जमवारामगढ़ के डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज व अन्य पुलिसकर्मियों रामपाल शर्मा, राममिलन मीणा, उदय सिंह, रामकिशोर शर्मा पर कोर्ट के आदेश के बाद धारा 363, 143, 448, 323, 342, 506, 509 और एससी/एसटी एट के तहत 3(1)r, 3(1)s, 3(2)(va)धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।