Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा

स्वास्थ्य सेवा में नई पहल: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने निकुंज में निःशुल्क जांच शिविर और हेल्पलाइन शुरू की

राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती

नई दिल्ली: नई दिल्ली के राजधानी निकुंज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने के लिए ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने श्री सुमित सुनेजा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण पहल की। इस अवसर पर बीपीएल कार्डधारक परिवारों के लिए निःशुल्क दवा सहायता हेतु व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9217754140 लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंदन कुमार (कम्युनिकेशन इंचार्ज, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, भाजपा मुख्यालय) एवं श्री धीरज जी (प्रचार प्रमुख) उपस्थित रहे। वहीं, श्री राजीव भार्गव (हेड ऑफ ऑफिस, ड्रग कंट्रोल विभाग, दिल्ली सरकार) तथा श्री बी.एम. अग्रवाल (वरिष्ठ फार्मासिस्ट, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र) की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अपने संबोधन में श्री सुमित सुनेजा ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में बीपीएल परिवार दवाइयों की ऊँची कीमतों के कारण उचित इलाज से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य समस्याएँ गंभीर रूप ले लेती हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए यह व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर निःशुल्क दवा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, सोसायटी अध्यक्षों एवं स्थानीय नागरिकों से हेल्पलाइन को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव भी प्राप्त किए और सभी से अपील की कि वे 9217754140 नंबर को अपनी सोसायटी, मोहल्लों, कार्यस्थलों एवं जरूरतमंद परिवारों तक अवश्य पहुँचाएँ।

फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की कि इस हेल्पलाइन की जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के लिए केमिस्ट दुकानों, डॉक्टरों के क्लीनिकों तथा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे।

मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार एवं श्री धीरज जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह कार्यक्रम केवल मुफ्त भोजन या कपड़े देने तक सीमित नहीं है। जब स्वास्थ्य ही नहीं होगा, तो बाकी सभी सुविधाएँ अर्थहीन हो जाती हैं। स्वास्थ्य ही वास्तविक संपदा है और इस तरह की पहल समाज को जड़ से सशक्त बनाती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि समय पर बीपी और मधुमेह (डायबिटीज) की जांच, सही मार्गदर्शन और सुलभ दवाइयों से कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है।

ड्रग कंट्रोल विभाग, दिल्ली सरकार के हेड ऑफ ऑफिस श्री राजीव भार्गव ने कहा, “यह एक अनूठी और अत्यंत आवश्यक पहल है, जो गरीब परिवारों को अनावश्यक इलाज और महंगी दवाइयों के आर्थिक बोझ से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।”

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्री बी.एम. अग्रवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा, “यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। मैं और मेरी पूरी टीम इस पहल के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया। समय और संसाधनों के अभाव में नियमित जांच न करा पाने वाले लोगों के लिए यह सेवा अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

अंत में, ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क दवा सहायता एवं सामुदायिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा आरडब्ल्यूए, युवा संगठनों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि हेल्पलाइन नंबर 9217754140 प्रत्येक जरूरतमंद बीपीएल परिवार तक अवश्य पहुँचे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।