Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप

नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू का हुआ धौलपुर तक विस्तार, कम किराए में अब ताजमहल और धौलपुर पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे दीदार

दो महीने तक चलेगी विशेष सेवा, दैनिक यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

यात्रियों को सस्ती और सुगम यात्रा का विकल्प देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू ट्रेन का विस्तार धौलपुर तक करने का फैसला लिया है। यह विशेष व्यवस्था आज से शुरू होकर 30 जून तक लागू रहेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस रूट के जरिए अब कम किराए में आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार करना भी आसान हो जाएगा। वहीं राजस्थान के धौलपुर के सबसे प्रसिद्ध आकर्षण मचकुंड तीर्थ, शेरगढ़ किला, चंबल सफारी (घड़ियाल अभयारण्य), तालाब-ए-शाही, और निहाल टावर (घंटाघर) आदि पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, ट्रेन रोजाना सुबह 4:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:20 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 3:00 बजे धौलपुर से चलकर रात 10:20 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह 9.05 बजे धौलपुर जाते वक्त और धौलपुर से नई दिल्ली आते वक्त शाम 4 बजे रूकेगी।

इस विस्तारित रूट में ट्रेन मथुरा, आगरा कैंट, भांडई और जाजऊ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को विश्व प्रसिद्ध ताजमहल तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यह विस्तार भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया है। दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।