Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक?

नेस्ट फेस्ट सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह एक छत के नीचे एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा की परिकल्पना: सुनील देवधर

माई होम इंडिया द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया नेस्ट फेस्ट 2023

पूर्वोत्तर के कलाकारों ने अपने-अपने लोक नृत्य से नेस्ट फेस्ट को बनाया यादगार

नई दिल्ली।

माई होम इंडिया द्वारा आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित महोत्सव, नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल 2023 ( नेस्ट फेस्ट 2023) शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। सुबह से शाम तक चले नेस्ट फेस्ट 2023 में पूर्वोत्तर के इंद्रधनुषी कला के क्षितिज रंगों, नृत्य संगीत की मनोरम प्रस्तुति एवं फैशन शो ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खचा खच भरा तालकटोरा स्टेडियम मानो पूर्वोत्तर राज्यों की छटा बिखेर रहा था। शाम में आयोजित फैशन शो में सीने कलाकर एवं गायिका सोमा लैशराम ने अपना जलवा बिखेर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके अलावा पूर्वोत्तर के प्रसिद्ध कलाकार नील आकाश, रिटो रीबा, इम्नैनला जमीर और एस्तेर हनामटे की यादगार प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अष्टलक्ष्मी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के छात्रों का स्वागत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भांगड़ा नृत्य के शानदार प्रस्तुति से किया। वहीं कथकली नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। मणिपुर का लाय हरोबा, मिजोरम का बांस नृत्य , मेघालय का जैंतिया डांस सहित अन्य नृत्य पर लोग जमकर झूमे। नेस्ट फेस्ट में डीयू के आलावा शारदा यूनिवर्सिटी, शुभ भारती यूनिवर्सिटी सहित विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए पूर्वोत्तर के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर डीयू में नार्थ ईस्ट स्टूडेंट्स के अध्यक्ष माइकल को आयोजक के तरफ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिल्ली में पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के स्टूडेंट्स यूनियन को भी सम्मानित किया गया।

इस उत्सव में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में माई होम इंडिया के तत्वावधान में 10 हजार से अधिक प्रतिभागी और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, सिक्कम के विधायक नरेंद्र कुमार सुब्बा एवं मेघालय के पूर्व मंत्री दासाखैताभा लमारे सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक माई होम इंडिया के फाउंडर सुनील देवधर ने अतिथियों का स्वागत पूर्वोत्तर के परंपरागत तरीके से किया।

माई होम इंडिया के संस्थापक और नेस्ट फेस्ट के आयोजक सुनील देवधर ने कहा, “हम उत्तर पूर्व के नए छात्रों के लिए नेस्ट फेस्ट का आयोजन करते हैं ताकि उन्हें विभिन्न शहरों में अपने नए वातावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिल सके। ‘नेस्ट फेस्ट’ भारत के आठ उत्तर पूर्वी राज्यों (अष्टलक्ष्मी राज्यों) द्वारा अपनाए गए समृद्ध रीति-रिवाजों और परंपराओं को संजोने वाली वार्षिक सांस्कृतिक शाम है। यह महोत्सव दिल्ली में पहली बार 2015 में शुरू किया गया था। तब से माय होम इंडिया हर साल नेस्ट फेस्ट मनाता है और नए उत्तर पूर्वी छात्रों का भी स्वागत करता है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होते रहे हैं और अन्य लोग भी इस यादगार शाम का हिस्सा बन चुके हैं।” उन्होंने कहा, “नेस्ट फेस्ट सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह एक छत के नीचे एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा की परिकल्पना करने का एक प्रयास है। यह आयोजन उत्तर पूर्व के युवाओं के साथ दोस्ती विकसित करने और हमारे आदर्श वाक्य “बंधुत्व के बंधन” को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है क्योंकि हमारा मानना है कि राष्ट्र तभी महानता हासिल कर सकता है जब एकता की भावना हर भारतीय में व्याप्त हो।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंदीय शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने माई होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवघर का पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि,”क्योंकि भारत सार्वभौमिक भाईचारे की नींव पर आधारित विकास और प्रगति का एक नया मार्ग लिख रहा है, माय होम इंडिया वासुधैव कुटुंबकम” के अपने दृष्टिकोण को साकार करने का प्रयास कर रहा है। 2005 में अपनी स्थापना से लेकर आज तक माई होम इंडिया ने उत्तर पूर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता को समाहित करने और भाईचारे का बंधन बनाने के अपने प्रयास में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं, जो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर समाज को एक नई दृष्टि प्रदान करते हैं। “

माई होम इंडिया ने देश के सामने आने वाली कठिनाइयों के समय एक उदाहरण स्थापित करने का प्रयास किया है। हम उत्तर पूर्व के सभी राज्यों को एक साथ बांधने की कोशिश कर रहे हैं, जो पहले जातीय संघर्ष, भाषा की विविधता और सांस्कृतिक भेदभाव के कारण सांप्रदायिकता से ग्रस्त थे। ऐसा ही एक प्रयास जो हम 2006 से कर रहे हैं वह है नेस्ट फेस्ट।

सुनील देवघर ने कहा कि नेस्ट फेस्ट का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आगे की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले युवाओं का भव्य स्वागत करना और उन्हें घर से दूर घर जैसा एहसास प्रदान करना और उनमें जुड़ाव की भावना पैदा करना है। हम पूर्वोत्तर के अपने भाई-बहनों के साथ न केवल हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रवेश के समय बल्कि उनके प्रवास के दौरान भी खड़े हैं। माई होम इंडिया अपने हेल्पलाइन नंबर 9321127701 के माध्यम से पूरे भारत में 24/7 सहायता प्रदान कर रहा है।”

उत्तर पूर्व की सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता की झलक एक ही स्थान पर देखना मनमोहक दृश्य है। नेस्ट फेस्ट दिल्ली के लोगों के सामने कला, संस्कृति, पोशाक, व्यंजन और उत्तर पूर्व के त्योहारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। मिजोरम का बांस नृत्य या मेघालय का लोहा नृत्य अपनी जीवंत पोशाक के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।