Monday, 02 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी Lava ने दी बड़ी चेतावनी! 15 नवंबर से पहले खरीद लें स्मार्टफोन, वरना हो सकता है भारी नुकसान

बुद्ध पूर्णिमा पर रवि कुंडली का संदेश: शांति, समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

आरपीआई (आठवले) हरियाणा अध्यक्ष ने बाबा साहब अंबेडकर और गौतम बुद्ध के विचारों को बताया आज के समय में बेहद प्रासंगिक, युवाओं से सामाजिक बदलाव में भागीदारी की अपील की

हरियाणा, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता रवि (सोनू) कुंडली ने प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी सामाजिक समरसता, शांति और न्याय की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से उन वर्गों की बात की जो वर्षों से भेदभाव और अन्याय का शिकार रहे हैं।

रवि कुंडली ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के सिद्धांत आज के समाज में बराबरी और आत्मसम्मान को समझने का मजबूत जरिया हैं। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बौद्ध धर्म अपनाने को एक ऐतिहासिक सामाजिक क्रांति करार दिया और बताया कि यह कदम सिर्फ आध्यात्मिक नहीं था, बल्कि सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विद्रोह भी था।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर का धर्मांतरण यह दिखाता है कि अत्याचार और भेदभाव से लड़ने के लिए शांति और विवेकपूर्ण मार्ग भी अपनाए जा सकते हैं। रवि कुंडली ने बताया कि आरपीआई (आठवले) हरियाणा में दलितों के अधिकारों और सामाजिक समानता के लिए लगातार प्रयासरत है।

वर्तमान सामाजिक माहौल में बढ़ते विभाजन और वैमनस्य पर चिंता जताते हुए, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के विचारों को न केवल पढ़ें और समझें, बल्कि अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक बदलाव का हिस्सा बनें। उन्होंने युवाओं से सामाजिक न्याय, समानता और अहिंसा के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह भी किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।