Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी

MERI के लिटरेरी क्लब ने आयोजित की रोमांचक ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता, छात्रों की रचनात्मकता को मिला मंच

मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), दिल्ली के लिटरेरी क्लब ने “अनलीश योर वर्ड्स, इग्नाइट योर आइडिया” ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा गुप्ता, सुश्री सरिता यादव और डॉ. सिमरनजीत कौर बग्गा के मार्गदर्शन में छात्र समन्वयक वेदांत ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बीएजेएमसी और एमबीए के छात्रों को अपनी लेखन प्रतिभा प्रदर्शित करने और विचारशील विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति को निखारने का अवसर देना था।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, प्रारंभिक दौर से 18 सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग फाइनल के लिए चयनित किए गए।

प्रतियोगिता के निर्णायक डिजिटल इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग (DIDM) के श्री सिद्धार्थ जैन और मेरी के सलाहकार प्रो. राकेश खुराना थे। श्री जैन ने डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते प्रभाव पर जोर देते हुए बताया कि ब्लॉग लेखन एक प्रभावी माध्यम है, जिससे छात्र अपने विचारों को साझा कर सकते हैं और इस कौशल को अपने करियर में भी उपयोग कर सकते हैं।

50 से अधिक वर्षों के शैक्षणिक और कॉर्पोरेट अनुभव वाले प्रो. राकेश खुराना ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ai कोई खतरा नहीं बल्कि एक सहायक तकनीक है, जो दोहराए जाने वाले कार्यों को सरल बनाकर पेशेवरों को उच्च स्तरीय कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी। उन्होंने छात्रों को AI, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषयों को अपने अध्ययन में शामिल करने की सलाह दी।

रचनात्मकता, मौलिकता और विचारों की गहराई के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया:

  • गुरलीन कौर (बीबीए, चौथा सेमेस्टर) – प्रथम स्थान
  • हंशिका डोगरा (बीएजेएमसी) – द्वितीय स्थान
  • मंषा अरोड़ा (एमबीए, दूसरा सेमेस्टर) – तृतीय स्थान
  • निहारिका मिश्रा (बी.कॉम, चौथा सेमेस्टर) – सांत्वना पुरस्कार

प्रतियोगिता का समापन डॉ. शिखा गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों, आयोजकों और निर्णायकों के योगदान की सराहना की। यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी लेखन क्षमता को निखारने और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।

“अनलीश योर वर्ड्स, इग्नाइट योर आइडिया” की सफलता ने MERI कॉलेज की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया, जहां छात्रों को उनकी लेखन प्रतिभा को विकसित करने और अपने विचारों को खुलकर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें :- डिजिटल शिक्षा में MERI कॉलेज की शानदार उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान!

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।