Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

अखिल भारतीय जनसंघ का बड़ा ऐलान: यूपी चुनाव से शुरू होगा अभियान, पूरे देश में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति की कमान सौंपी गई

नई दिल्ली: अखिल भारतीय जनसंघ (एबीजेएस) ने ऐलान किया है कि वह आगामी सभी स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी ने वरिष्ठ नेता भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक भी नियुक्त किया है। इस फैसले की घोषणा बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा, जो देशभर में पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और प्रचार अभियान का संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी तैयारी के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राष्ट्रीय महासचिव राकेश कौल गोरखा ने कहा कि 5 जुलाई को कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती समारोह के दौरान पार्टी की संसदीय बोर्ड ने भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि गोधनिया के नेतृत्व में गठित समिति आगामी सभी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी और पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेगी।

प्रमोद सोपती, अध्यक्ष, दिल्ली इकाई, ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भरत भूषण पांडेय के नेतृत्व में पार्टी 13–14 राज्यों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

असम प्रदेश अध्यक्ष रुगेश्वर खुंडवाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव सहित देशभर के चुनावों में मजबूती से हिस्सा लेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

अपने संबोधन में भरत गोधनिया ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

प्रेस वार्ता में पी. कौशिक (उपाध्यक्ष, राजस्थान), लालाजी के. बलराम (संयोजक, तेलंगाना), प्रमोद सोपती (अध्यक्ष, दिल्ली), राकेश कौल गोरखा (राष्ट्रीय महासचिव), भरत गोधनिया (राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति के संयोजक), रुगेश्वर खुंडवाल (अध्यक्ष, असम) तथा मुकेश पटेल (महासचिव, गुजरात) सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ आने वाले समय में संगठन के विस्तार को गति देगा और देशभर में सभी आगामी चुनाव पूरी तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और अपने दम पर लड़ेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।