Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं

La Liga 2026: एफसी बार्सीलोना ने लगातार दूसरी बार जीता ला लीगा खिताब, रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया

रविवार (10 मई) को खेले गए El Clasico और La Liga 2026 के बड़े मुकाबले में एफसी बार्सीलोना ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार ला लीगा खिताब अपने नाम कर लिया। मार्क रशफोर्ड और फेरान टोरेस के गोल की मदद से मिली इस जीत के साथ बार्सीलोना ने सीजन खत्म होने से तीन मैच पहले ही अपनी 29वीं La Liga Trophy भी पक्की कर ली।

2-0 से जीता बार्सीलोना

इस मैच में मार्क रशफोर्ड और फेरान टोरेस बार्सीलोना की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। मैच का पहला हाफ पूरी तरह बार्सीलोना के नियंत्रण में रहा। मुकाबले के 9वें मिनट में मार्क रशफोर्ड ने शानदार फ्री-किक गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में फेरान टोरेस ने एक और शानदार गोल दागकर बार्सीलोना की जीत लगभग तय कर दी।

इन दोनों गोल की बदौलत बार्सीलोना ने सफलतापूर्वक अपना La Liga title डिफेंड किया और कुल 29वीं बार ट्रॉफी जीती। हालांकि सबसे ज्यादा ला लीगा खिताब जीतने के मामले में रियल मैड्रिड अब भी आगे है। रियल मैड्रिड के नाम कुल 36 ला लीगा ट्रॉफियां दर्ज हैं।

यह भी पढ़े: KSSMS चैंपियनशिप: अनीश भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता गोल्ड, सूरज शर्मा जूनियर वर्ग के चैंपियन

La Liga Points Table में टॉप पर बार्सीलोना

इस जीत के बाद एफसी बार्सीलोना 91 अंकों के साथ La Liga Points Table में शीर्ष पर बनी हुई है। टीम ने इस सीजन अब तक 35 मैचों में 30 जीत दर्ज की हैं। इसमें 4 हार और 1 ड्रॉ शामिल है। वहीं रियल मैड्रिड 77 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अब उसका बार्सीलोना को पीछे छोड़ पाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

Camp Nou में बनाया खास रिकॉर्ड

एफसी बार्सीलोना ने इस सीजन अपने Home Ground Camp Nou में खेले गए सभी मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। टीम ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए सभी 18 मुकाबलों में जीत हासिल की। इसके अलावा बार्सीलोना ने इस सीजन लगभग हर मैच में गोल करने का रिकॉर्ड भी कायम रखा।

जीत के बाद भावुक हुए Hansi Flick और खिलाड़ी

La Liga 2026 का खिताब जीतने के बाद बार्सीलोना के खिलाड़ी और हेड कोच हांसी फ्लिक भावुक नजर आए। मैच खत्म होने के बाद मार्क रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने फ्लिक को गले लगाया। दरअसल पिछले हफ्ते ही हांसी फ्लिक के पिता का निधन हुआ था। खिलाड़ियों ने यह जीत अपने कोच और उनके परिवार को समर्पित की।

यह भी पढ़े: अटेंडेंस कम होने पर एग्जाम से रोकना गलत? दिल्ली हाईकोर्ट की यूनिवर्सिटीज को कड़ी चेतावनी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version