Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़: किसानों की जंग में भिड़ेंगे दो जॉली, कोर्टरूम में होगा बड़ा ड्रामा

‘Jolly LLB 3’ मे कॉमेडी और इमोशन के साथ उठेगा बड़ा सामाजिक मुद्दा

नई दिल्ली, 10 सितंबर 2025

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘Jolly LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। करीब तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में पहली बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी, दोनों जॉली एक-दूसरे के खिलाफ कोर्टरूम में खड़े दिखाई देंगे।

किसानों की लड़ाई बनी कहानी की धुरी

ट्रेलर की झलक से साफ है कि इस बार फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे—किसानों की जमीन पर कब्ज़ा—को केंद्र में रखती है। कहानी में गजराज राव बड़े जमींदार की भूमिका निभा रहे हैं, जो किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश करता है। मजबूर किसान न्याय की उम्मीद में जॉली (अक्षय कुमार) के पास पहुंचते हैं, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि अरशद वारसी भी किसानों की तरफ से अदालत में खड़े हो जाते हैं। नतीजा—जॉली बनाम जॉली का दिलचस्प मुक़ाबला।

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Movie Review: Tiger Shroff का एक्शन, संजय दत्त का खलनायक अवतार छाया, लेकिन कहानी ने किया निराश

गजराज राव और दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में गजराज राव पहली बार निगेटिव रोल में दिखाई देंगे, और उनका नया अंदाज दर्शकों को चौंका रहा है। इसके अलावा हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने पुराने किरदारों में लौट रही हैं—हुमा, अक्षय कुमार की पत्नी और अमृता, अरशद वारसी की पत्नी के रूप में। सीमा बिस्वास और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी इस कोर्टरूम ड्रामा को और मज़बूती देंगे।

कॉमेडी और इमोशन का संतुलन

निर्देशक सुभाष कपूर ने इस बार भी कॉमेडी और इमोशन का ऐसा मिश्रण पेश किया है, जो फ्रेंचाइजी की पहचान रहा है। ‘Jolly LLB ’ (2013) में अरशद वारसी मेरठ के वकील के रूप में दर्शकों को लुभा चुके हैं, जबकि ‘Jolly LLB 2’ (2017) में अक्षय कुमार ने कानपुर के जॉली की भूमिका निभाई थी। अब तीसरे भाग में दोनों का आमना-सामना बड़े परदे पर देखने को मिलेगा।

रिलीज़ डेट

‘Jolly LLB 3’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। दर्शकों को इस बार सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा ही नहीं, बल्कि दो जॉली के बीच की ज़बरदस्त टक्कर भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े: ‘The Ba**ds of Bollywood’ का ट्रेलर रिलीज़ Aryan Khan का डायरेक्टोरियल डेब्यू, शाहरुख खान का कैमियो बना सरप्राइज़

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।