Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

जननी आरोग्य शिविर की शुरुआत: मैटकेयर पुणे का मातृ स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

पब्लिक-प्राइवेट सहयोग से महिलाओं और गर्भवती माताओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहल

पुणे: मैटकेयर मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल ने अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर पुणे में ‘जननी आरोग्य शिविर’ की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य महिलाओं को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराना है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा किया गया, जिन्होंने एएनसी हैंडबुक लॉन्च की और पुणे के आसपास के क्षेत्रों में होने वाले वाले 100 शिविरों के नेटवर्क का औपचारिक शुभारंभ किया। इस शुभारंभ में इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया, मैटकेयर के सीनियर प्रतिनिधियों में मैटकेयर के सीईओ डॉ. निखिल यादव, मैटकेयर पुणे के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण थोकल, मैटकेयर की नेशनल नियोनेटल हेड डॉ. वृषाली बिचकर, मैटकेयर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और इन्दिरा आईवीएफ के जोनल बिजनेस डायरेक्टर डॉ. अमोल लुण्कड़ तथा मैटकेयर की फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. इशिता लुण्कड ने भी भाग लिया।

जननी आरोग्य शिविर पुणे में एक ही दिन में 100 प्रसव पूर्व शिविरों के माध्यम से कम्युनिटी तक मुफ्त प्रसव पूर्व और महिलाओं के स्वास्थ्य परामर्श सीधे पहुंचाता है, जबकि एएनसी हैंडबुक गर्भवती माताओं के लिए स्थायी मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस व्यापक पहल के माध्यम से मैटकेयर पुणे में मेटरनल वेलनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रिवेन्टिव देखभाल को प्रोत्साहित करने और समय पर डायग्नोसिस को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जननी आरोग्य शिविर का शुभारंभ 100 प्रसव पूर्व शिविरों और एएनसी हैंडबुक के साथ मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी में एक परिवर्तनकारी कदम है। यह आपसी सहयोग दर्शाता है कि पब्लिक – प्राईवेट पार्टनरशिप कैसे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को कम्युनिटी लेवल तक विस्तारित कर सकती है, जिससे भारत की मेटरनल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्टचर को मजबूती मिलती है।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि मैटकेयर की पहली वर्षगांठ जननी आरोग्य शिविर पहल के साथ जुड़कर और भी स्पेशल हो गयी है। हमारा उद्देश्य केयर को जरूरतमंद महिलाओं के करीब पहुंचाना है। पुणे और आसपास के क्षेत्रों तक एक ही दिन में पहुंचकर हम प्रसव पूर्व सहयोग को अधिक सुलभ, उचित समय पर और परिवारों के लिए आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर मैटकेयर के सीईओ डॉ. निखिल यादव ने कहा कि मैटकेयर में हमारा लक्ष्य हर परिवार के लिए गुणवत्तापूर्ण मेटरनिटी और चाइल्ड हेल्थकेयर को अधिक सुलभ, अपनत्व से पूरिपूर्ण और क्लिनिकली मजबूत बनाना है। पुणे में मैटकेयर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जननी आरोग्य शिविर हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है, जो हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सहायता और तत्परता को विस्तारित करता है और समय पर प्रसव पूर्व तथा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करता है।

मैटकेयर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और इन्दिरा आईवीएफ के जोनल बिजनेस डायरेक्टर डॉ. अमोल लुण्कड़ ने कहा कि जननी आरोग्य शिविर जैसी हेल्थकेयर आउटरीच पहल कम्युनिटी स्तर पर जागरूकता और आसान पहुंच की दूरी को समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। मैटकेयर महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य यात्रा के हर चरण में समर्थन देने वाले विश्वसनीय और विशिष्ट देखभाल के इकोसिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित है।

मैटकेयर की फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. इशिता लुण्कड़ ने कहा कि यह पहल केवल मुफ्त जांचों तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं और परिवारों के लिए सहयोगी और पूर्ण जानकारी वाला वातावरण बनाने के बारे में भी है। यह पुणे में कम्युनिटी की भागीदारी को मजबूत करने और मैटकेयर के पेशेंट फर्स्ट दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कदम है।

मैटकेयर पुणे के गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण थोकल ने कहा कि नियमित प्रसव पूर्व जाचें और समय पर महिलाओं की हेल्थ स्क्रीनिंग से माताओं और शिशुओं दोनों के परिणामों में सुधार होता है। जननी आरोग्य शिविर के माध्यम से महिलाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त करने में मदद करना और स्पष्ट व जानकारीपूर्ण स्वास्थ्य निर्णयों के प्रति आत्मविश्वास जगाना हमारा उद्देश्य है।

मैटकेयर की नेशनल नियोनेटल हेड डॉ. वृषाली बिचकर ने कहा कि मेटरनल हेल्थ और नवजात की हेल्थ आपस में जुड़े होते हैं। गर्भावस्था के दौरान अधिक जागरूकता, प्रारंभिक स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ सहायता सुरक्षित डिलिवरीज और स्वस्थ नियोनेटल परिणामों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जननी आरोग्य शिविर के साथ मैटकेयर पुणे में एक समर्पित मेटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थकेयर प्रदाता के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करता जा रहा है, साथ ही सार्थक कम्युनिटी आउटरीच को विस्तारित कर रहा है। यह पहल हॉस्पिटल के व्यापक फोकस के अनुरूप है, जिसमें विशेषज्ञ देखभाल, जागरूकता निर्माण और पूर्ण जानकारी, स्थानीय स्तर पर जांच और उपचार के माध्यम से मेटरनल तथा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में सुधार शामिल है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।