Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

ISSF शूटिंग वर्ल्डकप: सोनम उत्तम मास्कर ने जीता सिल्वर, चीन ने पहले दिन जीते तीन स्वर्ण, कैमिली ने रोका चीन का क्लीन स्वीप

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

काहिरा वर्ल्ड कप स्टेज पर दो बार की सिल्वर मेडल विजेता, भारत की सोनम उत्तम मास्कर ने एक और सिल्वर मेडल जीता। इस बार यह मेडल उनके घरेलू मैदान डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप फाइनल राइफल/पिस्टल/शॉटगन नई दिल्ली 2024 के पहले दिन आया। कोल्हापुर की इस लड़की के लिए यह वर्ल्ड कप फाइनल स्तर पर पहला मेडल था और प्रतियोगिता में भारत का भी पहला मेडल है। चीन की पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हुआंग युटिंग ने 254.5 के विश्व और जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता, जिससे सोनम 1.6 अंकों से पीछे रह गईं। फ्रांस की ओसेन मुलर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। चीन ने दिन के चार फाइनल्स में से तीन फाइनल अपने नाम किए। जबकि फ्रांस की पेरिस सिल्वर मेडलिस्ट कैमिली जेर्जडजेस्की ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में दूसरा गोल्ड जीता।

सोनम मास्कर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले क्वालिफिकेशन में 632.1 का मजबूत स्कोर कर चौथा स्थान हासिल किया और फिर फाइनल में धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की और विश्व विजेता चीनी खिलाड़ी के पीछे रहते हुए सिल्वर हासिल किया। इस प्रतियोगिता में एक तीसरा विश्व रिकॉर्ड भी बना, जब जर्मनी की अन्ना जान्सन ने क्वालिफिकेशन राउंड में 636.9 के शानदार स्कोर से शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

कैमिली ने रोका चीन का क्लीन स्विप

पहले दिन चीन का विजय रथ फ्रांस की कैमिली जेर्जडजेस्की ने रोका, जिन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में लगातार बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की। उनका 24 शॉट का स्कोर 240.8 था, जो सिल्वर मेडिलस्ट विजेता चीनी ताइपे की लियू हेंग यू से 3.4 अंक आगे था। मिस्र की हाला एल्गोहारी ने 215.7 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और अपने जीवन का पहला ISSF पदक जीता।

भारत की रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रहीं, जो हाला से 0.5 अंक से पीछे रह गईं। वहीं, सुरभी राव 176.6 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। बाकी दो गोल्ड मेडल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल इवेंट्स में क्रमशः दो चीनी ओलंपिक चैंपियनों ने जीते। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में शेंग लिहाओ ने 251.4 अंक के साथ गोल्ड जीता, जबकि हंगरी के इस्तवान पेन ने 0.1 अंकों से पीछे रहकर सिल्वर पर कब्जा जमाया। इस लोकप्रिय हंगेरियन खिलाड़ी का भारत में सातवां पदक था। चेकिया के जिरी प्रिव्रात्स्की तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में पेरिस चैंपियन शि यु ने 244.6 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। जर्मनी के रॉबिन वॉल्टर दूसरे और इटली के फेडेरिको माल्डिनी तीसरे स्थान पर रहे।

शॉटगन रेंज पर गणेमत का बेहतरीन प्रदर्शन

पहले दिन शॉटगन रेंज पर सभी चार इवेंट्स के क्वालिफिकेशन शुरू हुए, जिसमें महिलाओं की स्कीट में गणेमत सेखों 74 के स्कोर के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं। वह यूएसए की सामंथा सिमोंटन (75) से पीछे रहीं। महेश्वरी चौहान 69 के स्कोर के साथ और पीछे रहीं। पुरुषों की स्कीट में, महेश्वरी के पेरिस ओलंपिक्स मिक्स्ड टीम पार्टनर अनंतजीत सिंह नरुका ने 73 का स्कोर किया और 10 पुरुषों के फील्ड में तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर प्रो मइराज खान 71 के साथ सातवें स्थान पर थे।

पुरुषों की ट्रैप में, विवान कपूर ने 73 का स्कोर किया और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स विलेट के बाद दूसरे स्थान पर रहे। भवनीश मेंदिरत्ता 72 हिट्स के साथ चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं की ट्रैप प्रतियोगिता में, श्रेयसी सिंह ने 66 और राजेश्वरी कुमारी ने 58 का स्कोर किया, जिससे वे क्रमशः नौवें और 11वें स्थान पर रहीं। इटली की सिल्वाना मारिया स्टैंको, पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता, 75 के परफेक्ट स्कोर के साथ सबसे आगे थीं।

दूसरे दिन के चार फाइनल्स

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी चार फाइनल्स होने हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स और महिला 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल के फाइनल शामिल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।