Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

ISI के इशारे पर चल रहा था आतंकी नेटवर्क, आतंकी शब्बीर अहमद दिल्ली से गिरफ्तार

बांग्लादेश भागने की फिराक में था आरोपी

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

राजधानी दिल्ली से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बार्डर से गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था और भारत में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश में लगा था।

सूत्रों के अनुसार, शब्बीर अहमद दिल्ली में रहकर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी के समय वह बांग्लादेश भागने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वह युवाओं को बहकाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करता था। इससे पहले भी उसे वर्ष 2007 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था। यह बात सामने आई है कि उसने बांग्लादेश में एक आंतकी सेल बना लिया है।

शब्बीर अहमद लोन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित खान इलाके का रहने वाला है। वह एक संदिग्ध आतंकी है, जिसे हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा एक बड़े टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से बनाया गया था और इसके तार बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। आशंका है कि उसके जरिए बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां उसके संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों की जांच में जुटी हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।