Sunday, 18 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के बड़े फेरबदल, 20 महीने में 20 मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के हुए तबादले CWC Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 327 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया शादी के बंधन में बंधेंगे काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर! CM रेवंत रेड्डी को मिला निमंत्रण 63 साल पहले जब फ्रांस ने अंतरिक्ष में भेजी पहली और एकमात्र बिल्ली! जानें इस अनोखे मिशन और इसके दुखद अंत की पूरी कहानी Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत! दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष याकुल्ट डैनोन इंडिया ने लॉन्च की खास दिवाली पैकेजिंग, आंतों की सेहत पर जोर Sir Syed Ahmad Khan: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखने वाले समाज सुधारक, जिन्होंने शिक्षा को बनाया बदलाव का सबसे बड़ा हथियार SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग के बड़े फेरबदल, 20 महीने में 20 मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के हुए तबादले CWC Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 327 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया शादी के बंधन में बंधेंगे काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर! CM रेवंत रेड्डी को मिला निमंत्रण

सीजन खत्म होने से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर…

नई दिल्ली: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को 20 मई (बुधवार) को होने वाले KKR के खिलाफ मुकाबले से पहले दो बड़े झटके लग चुके हैं।

दरअसल, टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑल राउंडर खिलाड़ी राज अंगद बावा चोट के कार आईपीएल 2026 के बचे हुए दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की है।

मुंबई इंडियंस का बयान

मुंबई इंडियंस ने अपने जारी बयान में लिखा, ”टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 29 अप्रैल को हुए सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान बाएं हाथ की कलाई में टेंडन की चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है।

साथ ही टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी राज अंगद बावा को भी पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दाहिने अंगूठे में लिगामेंट में चोट आई थी। इसके बाद राज भी इस सीजन अपने बचे हुए मुकाबले नहीं खेल पाएंगे”।

आगे उन्होंने लिखा, “क्विंटन और राज अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। दोनों ही खिलाड़ी जल्द से जल्द मैदान में वापसी कर सकें, इसके लिए MI की मेडिकल टीम की तरफ से उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। हम खिलाड़ियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। खिलाड़ियों के रिप्लेस्मेंट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी”।

डी कॉक और राज बावा का इस सीजन प्रदर्शन

आपको बता दें कि क्विंटन डी कॉक ने इस सीजन अपने खेले हुए 4 मुकाबलों में 44 की औसत से 132 रन बनाए। इसमें पंजाब के खिलाफ खेली गई उनकी 60 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी भी शामिल है। वहीं राज अंगद बावा ने इस सीजन खेले अपने 3 मुकाबलों में बल्ले से 16 रन और गेंदवाजी से 2 विकेट लिए।

MI के बचे मुकाबले

मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला 20 मई (बुधवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलेगी। वहीं लीग चरण का आखिरी मुकाबला MI राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलती नजर आएगी। प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी MI अपने दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति और बेहतर कर सकती है।

यह भी पढ़े: FIFA World Cup 2026 : ब्राजील ने किया स्क्वाड का ऐलान, नेमार की हुई टीम में वापसी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।