Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

MERI में अंतरराष्ट्रीय आईटी सेमिनार: डिजिटल भविष्य की तस्वीर, क्वांटम और साइबर सुरक्षा पर जोर

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026:

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI) में 21वां अंतरराष्ट्रीय ‘अप्रेंदेमोस’ आईटी सेमिनार आयोजित किया गया। “नेक्स्ट-जन इंटेलिजेंस: क्वांटम, साइबर और इमर्सिव गेमिंग” थीम पर आधारित इस सेमिनार में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, रक्षा विशेषज्ञों तथा रूस और यूरोप सहित विभिन्न देशों से आए अंतरराष्ट्रीय पैनलिस्टों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन MERI ग्रुप के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर ललित अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को लगातार अपडेट रखना चाहिए। उनका कहना था कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की समझ बेहद आवश्यक है।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं MERI ग्रुप के चेयरमैन श्री आई. पी. अग्रवाल ने क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमर्सिव गेमिंग के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी अभूतपूर्व गति से विकसित हो रही है और डिजिटल भविष्य के लिए सुरक्षित एवं बुद्धिमान प्रणालियों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। नैतिकता के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “विज्ञान एक अच्छा सेवक है, लेकिन एक बुरा मालिक।”

सेमिनार के तहत विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। क्वांटम कंप्यूटिंग सत्र में एयर वाइस मार्शल (डॉ.) देवेश वत्स, प्रोफेसर विनीत अग्रवाल, पुनीत सिंह, डॉ. आशु गौतम और अमरेंद्र सत्यसीलन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, साइबर सिक्योरिटी सत्र के दौरान एयर कमोडोर रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) हरकमल सिद्धू, दिमित्री क्लिओंस्की और रितेश कुमार ने साइबर खतरों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। गेमिंग सत्र में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. एस. मोखा, ब्रिगेडियर डी. एस. बजाज, उदित पवार और डॉ. एस. प्रभु ने इमर्सिव गेमिंग के उभरते आयामों पर प्रकाश डाला।

इसी के साथ “जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी एंड इट्स रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशंस” तथा “साइबर सिक्योरिटी ऑडिट: द फाइन आर्ट ऑफ कंप्लायंस इन द एरा ऑफ एआई एंड क्लाउड सिक्योरिटी” विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन MERI की डीन डॉ. दीपशिखा कालरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सेमिनार अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी से संबंधित वैश्विक ज्ञान-विनिमय और व्यावहारिक सीख का एक प्रभावी मंच साबित हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।