Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

गांधीनगर में Indira IVF का नया केंद्र, गुजरात में नेटवर्क हुआ और मजबूत

गांधीनगर, 30 नवम्बर 2025

Indira IVF हॉस्पिटल लिमिटेड (इंदिरा आईवीएफ) ने गांधीनगर में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। यह शुभारंभ देशभर में रिप्रोडक्टिव हैल्थकेयर सेवाओं के अपने विस्तृत नेटवर्क को अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह नया क्लिनिक दूसरी मंजिल, राधे इनफिनिटी, रक्षा शक्ति सर्कल, कुडासन, गांधीनगर में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और दंपतियों को भरोसेमंद एवं सुलभ फर्टिलिटी सेवाएं प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गांधीनगर के विधायक अल्पेश ठाकोर उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रश्मिन बी. प्रजापति, गांधीनगर भाजपा अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दवे, सीनियर एमडी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विरल लुहार ने शिरकत की, इन्दिरा आईवीएफ अहमदाबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पार्थ जोशी और इन्दिरा आईवीएफ गांधीनगर की सेंटर हेड डॉ. पलक जादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि गांधीनगर में Indira IVF का उद्घाटन उन परिवारों के लिए एक सकारात्मक कदम है जो फर्टिलिटी केयर की तलाश में हैं। कई दम्पती इलाज के लिए लंबी दूरी तय करते हैं, ऐसे में शहर में ही यह सुविधा उपलब्ध होना उनके लिए सुविधा और भरोसा दोनों बढ़ाएगा। क्वालिटी हेल्थकेयर सेवाओं तक पहुंच जरूरी है और यह सेंटर उस दिशा में अहम योगदान देगा।

Indira IVF के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा हर नया सेंटर फर्टिलिटी केयर सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए, इस सकारात्मक सोच और प्रयास को दर्शाता है। गांधीनगर क्लिनिक हमारी गुजरात में मौजूदगी को मजबूत करेगा और दंपतियों को उनके घर के करीब इलाज का विकल्प देगा। हमारा उद्देश्य हर मरीज को सहयोग, पूरी जानकारी और आत्मविश्वास के साथ उनकी फर्टिलिटी यात्रा में आगे बढ़ने में मदद करना।

मेयर मीरा पटेल ने कहा कि निःसंतानता अक्सर एक मौन संघर्ष होता है। ऐसे सेंटर परिवारों को समय पर मेडिकल सहायता लेने का आत्मविश्वास देते हैं। हमारे शहर में सेवाओं का विस्तार देखना सुखद है, जो सांइटिफिक विशेषज्ञता और स्पेशल केयर दोनों प्रदान करता है।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. रश्मिन बी. प्रजापति ने कहा कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन कई लोग पहला कदम बढ़ाने में हिचकिचाते हैं। गांधीनगर में एक समर्पित फर्टिलिटी सेंटर इस अंतर को कम करेगा और दंपतियों को सही समय पर मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित करेगा।“

गांधीनगर के भाजपा अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दवे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को टियर 2 शहरों के करीब लाना महत्वपूर्ण है। इस क्लिनिक का उद्घाटन इस लक्ष्य के साथ सुनिश्चित होगा कि यहाँ के परिवारों को बड़े महानगरों की यात्रा किए बिना विश्वसनीय फर्टिलिटी केयर प्राप्त हो सके।

सीनियर एमडी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विरल लुहार ने कहा कि हर फर्टिलिटी यात्रा में जानकारी और सहयोग दोनों की जरूरत होती है। इस सेंटर के साथ गांधीनगर के दम्पती एक पेशेंट फ्रेण्डली वातावरण की उम्मीद कर सकते हैं, जहां केयर के मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता, सुविधाएं और मार्गदर्शन होंगे।

https://digitalnewswire.in/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-30-at-17.59.32_8d525a8a.mp4

इन्दिरा आईवीएफ अहमदाबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पार्थ जोशी ने कहा कि हर नया सेंटर हमारी सुलभ फर्टिलिटी केयर की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। गांधीनगर अब हमारे नेटवर्क का हिस्सा है और हम अधिक दंपतियों को उपचार और अपनेपन के साथ सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

सेंटर हेड डॉ. पलक जादव ने कहा कि हमारा फोकस मरीजों को उनके के लिए उपचार विकल्प समझाने और हर स्टेज में सहयोग देने पर है। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट अतिउत्साह से भरा या चुनौतीपूर्ण हो सकता है, और हमारा उद्देश्य इस अनुभव को स्पष्ट, जानकारीप्रद और आश्वस्त करने वाला बनाना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version