Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम

तीन दिवसीय 7वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्स्पो का भारत सरकार के आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया शुभारंभ

आयुष मंत्रालय जल्द ही देशव्यापी स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू करेगा – आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव

देश भर में लोगों को औषधीय पौधे लगाने के लिए जागरूक कर औषधीय पौधे में देश को आत्मनिर्भर बनाने का है हमारा लक्ष्य – श्री प्रताप राव जाधव

नई दिल्ली।

नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा 29 से 31 अगस्त 2024 को प्रगति मैदान, दिल्ली मे आयोजित 7वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्स्पो का शुभांरभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया l इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. चंद्रकांत एस. पांडव, पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. कविता त्यागी, डॉ. मनोज तायल, डॉ. अनुपम सचदेवा, डॉ. मनिष कौशिक , डॉ.नीलम सचदेवा, डॉ. सोनल गुप्ता, डॉ. रेणुका गुप्ता, डॉ. मनोज के. शर्मा, डॉ. पवन केसरवानी और डॉ. मंजू केसरवानी उपस्थित थे । अतिथियों का स्वागत नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा एवं पंकज त्रिपाठी सहित नमो गंगे ट्रस्ट के अन्य सदस्य ने किया l नमो गंगे ट्रस्ट की ओर से मिडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने एक्स्पो के पहले दिन पधारे सभी अतिथियों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर नमो गंगे के सभी ट्रस्टी व ग्लोबल हेल्थ की डारेक्टर दीप्ति शर्मा जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे – दीप्ति शर्मा ने मंच संचालन किया l

इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने कहा कि 7वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्स्पो स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का एक बड़ा अवसर है l

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्स्पो के उद्घाटन पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार का स्वस्थ भारत एक प्रमुख एजेंडा है l आयुष मंत्रालय जल्द ही देशव्यापी स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम शुरू करेगा ताकि शुरू में ही बीमारी का पता लग सके एवं लोगों को स्वस्थ रखा जा सके l उन्होंने औषधीय पौधों के उपयोगिता पर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि देश भर में लोगों को औषधीय पौधे लगाने के लिए जागरूक कर औषधीय पौधे में देश को आत्मनिर्भर बनाने का है हमारा लक्ष्य है l उद्घाटन के बाद स्टॉल भ्रमण के दौरान वह आयुष मंत्रालय के नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड के स्टॉल पर भी गए एवं औषधिय पौधों के बारे में जानकारियां ली l

एक्सपो में भारत डेवलपमेंट ऐंड गवर्नमेंट वेल्फेयर स्कीम एक्सपो व एग्रीटेक एनोवेट इंडिया के द्वारा राज्य सरकार व भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों के भी स्टाल लगाए गए हैं I एक्सपो में प्रदर्शनी के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं विभिन्न बोर्ड एवं संस्थानों के आयुर्वेद, हार्टिकल्चर, वेलनेस आदि से जुड़े 91 स्टॉल , जिनमें सीएसआईआर, एमडीईएस, आईसीएआर, एनआरडीसी, सीडीबी, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड और उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन-जेआईसीए जैसे प्रमुख संगठनों के स्टॉल हैं ।

7वां इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्स्पो भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुष का सबसे बड़ा एक्सपो है I आयुष को जन जन तक पहुँचाने के लिए नमो गंगे विगत 10 वर्ष से कार्य कर रही है I एक्सपो में योग गुरु बाबा रामदेव एवं देश के पद्मश्री, पद्म विभूषण डॉक्टर्स सहित कई जाने माने हस्तियां शिरकत करेंगे l तीन दिवसीय एक्स्पो में आयुष के विद्वानों की देख रेख में तीन दिवसीय आरोग्य संगोष्ठी में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हो रहे हैं l आयुष विश्व विद्यालयों के साथ ही NIOS भी हिस्सा ले रहा है I आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद की डारेक्टर के साथ ही छात्र भी यहां उपस्थित रहेंगे I

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version