Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-ताजिकिस्तान रोड एक्सपीडिशन को दुशांबे में हरी झंडी, संबंध मजबूत करने पर जोर Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी भारत-ताजिकिस्तान रोड एक्सपीडिशन को दुशांबे में हरी झंडी, संबंध मजबूत करने पर जोर Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी

Indira IVF ने यमुनानगर में खोला नया फर्टिलिटी क्लिनिक

Indira IVF: हरियाणा में फर्टिलिटी केयर को और अधिक सुलभ, किफायती व भरोसेमंद बनाने की दिशा में उठाया गया नया कदम

यमुनानगर, 26 अक्टूबर 2025


Indira IVF हॉस्पिटल लिमिटेड ने हरियाणा के यमुनानगर में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह नया क्लिनिक फर्स्ट फ्लोर, मिडपॉइंट बिल्डिंग, प्यारा चौक, यमुनानगर में स्थापित किया गया है। इस पहल के साथ संस्था का उद्देश्य प्रदेश में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुँचाना और उन्हें सुलभ व गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में इन्दिरा आईवीएफ देहरादून और चंडीगढ़ की ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार विशिष्ट अतिथि तथा यमुनानगर सेंटर हेड डॉ. शिखा भी शामिल रहीं।

Indira IVF के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा, “हम मानते हैं कि फर्टिलिटी उपचार केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यमुनानगर सेंटर के उद्घाटन के साथ हमारा लक्ष्य है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के परिवारों को भी विश्वस्तरीय, किफायती और सुलभ रिप्रोडक्टिव केयर उपलब्ध हो।”

मुख्य अतिथि सुमन बहमनी ने कहा, “इस क्लिनिक की शुरुआत हमारे शहर के लिए सौभाग्य की बात है। यह न केवल एक हेल्थकेयर सेवा है, बल्कि उन दंपतियों के लिए आशा का केंद्र है जो माता-पिता बनने का सपना देख रहे हैं।”

यह भी पढ़े: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का संकट: वर्तमान स्थिति से दीवाली तक की चुनौतियां

ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार ने कहा, “हर व्यक्ति की फर्टिलिटी यात्रा अलग होती है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हर मरीज को व्यक्तिगत रूप से समझा जाए और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया जाए।”

सेंटर हेड डॉ. शिखा ने बताया, “कई दंपती अपनी फर्टिलिटी यात्रा झिझक और अनिश्चितता के साथ शुरू करते हैं। हमारा प्रयास है कि उन्हें पारदर्शी जानकारी, सटीक मार्गदर्शन और भरोसेमंद देखभाल प्रदान की जाए ताकि वे बिना किसी डर या सामाजिक कलंक के सही निर्णय ले सकें।”

31 मार्च 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ देशभर में फर्टिलिटी केयर को सुलभ बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यमुनानगर में यह नया क्लिनिक इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो लोगों को जागरूकता, सुविधा और विश्वास के साथ मातृत्व-पितृत्व के सपने के करीब लाएगा।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: महाकुंभ की यादों पर Tanya Mittal भावुक, बोलीं- “लोगों ने कहा झूठा, मेरी सुरक्षा और कॉन्ट्रैक्ट तक छिन गया”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।