Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

कानपुर के साकेत नगर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन

कानपुर: 23 जनवरी 2026

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अपने नवीनतम फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ साकेत नगर कानपुर में किया है, जिससे उत्तर प्रदेश में ग्रुप की उपस्थिति और सुदृढ़ हुई है। इस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय, पूर्ण व सुलभ फर्टिलिटी तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर उपलब्ध करवाना और इसका विस्तार करना है। कानपुर के जुही कलां, रेलवे ग्राउंड के सामने साकेत नगर में स्थित यह नया सेंटर अत्याधुनिक तकनीक और इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल से सुसज्जित है। यहाँ मरीजों को फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से जुड़ी संपूर्ण सेवाएँ व केयर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर शिवराम सिंह उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. रमेश चिंटक और डॉ. सुषमा सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। इन्दिरा आईवीएफ कानपुर सेंटर हेड डॉ. प्रतिभा सिंह और साकेत नगर सेंटर हेड डॉ. तनुज लवानिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि शिवराम सिंह ने कहा कि किसी भी विकसित होते शहर के लिए सुनियोजित और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। इन्दिरा आईवीएफ की साकेत नगर की शुरूआत से कानपुर के लोगों को अब अपने ही शहर में फर्टिलिटी केयर मिल सकेगी। यह पहल रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति समय पर चिकित्सकीय सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है।

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा से देशभर में विश्वसनीय, सुलभ और समान फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाना रहा है। साकेत नगर कानपुर सेंटर का शुभारंभ हमारे उस संकल्प को आगे बढ़ाता है,जिसके तहत हम परिवारों तक पहुँच बना रहे हैं,ताकि स्टेण्डर्ड प्रेक्टिस और एविडेंटस बेस्ड उपचार उपलब्ध हो सके।

डॉ. रमेश चिंटक ने कहा कि फर्टिलिटी केयर केवल मेडिकल एक्सपर्टिज नहीं बल्कि मरीजों को भावनात्मक मदद प्रदान करने की जिम्मेदारी भी है। इस सेंटर के माध्यम से अब कानपुर के लोग अन्य शहरों की यात्रा किए बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि शहर में उचित फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता से शीघ्र परामर्श और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। यह सेंटर अपनेपन और क्लिनिकल उत्कृष्टता के साथ एक सकारात्मक कदम है।

कानपुर सेंटर हेड डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि हर फर्टिलिटी यात्रा जागरूकता से शुरू होती है। साकेत नगर में हमारा प्रयास दम्पतियों को फर्टिलिटी जर्नी और समय पर परामर्श के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना और शिक्षित करना होगा। जागरूकता के माध्यम से हम उन्हें आत्मविश्वास के साथ उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं।

इन्दिरा आईवीएफ साकेत नगर सेंटर हेड डॉ. तनुज लवानिया ने कहा कि हमारी टीम का उद्देश्य एक पारदर्शी और सहयोगी चिकित्सा वातावरण तैयार करना है, जहां मरीजों को अपनी फर्टिलिटी यात्रा में उचित मार्गदर्शन और विशिष्ट देखभाल मिले।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। साकेत नगर कानपुर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड पुरुष और महिला निःसंतानता के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें इंट्रायूटेराइन इंसीमिनेशन (आईयूआई), इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रियाएं इंट्रासाइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन (इक्सी) सहित फर्टिलिटी एनहान्सिंग सर्जरी, पुरुषों और महिलाओं के लिए डोनर प्रोग्राम, शुक्राणु/अंडाणु/एम्ब्रियो फ्रीजिंग, डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं और इनफर्टिलिटी उपचार दवाएं शामिल हैं। इन्दिरा आईवीएफ का ध्यान निरंतर जागरूकता, पहुंच और विश्वसनीयता पर केंद्रित है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है। केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है। इंदिरा आईवीएफ स्थिरता और पहुंच के विस्तार पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि सभी रोगियों को क्लीनिकों के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय देखभाल प्राप्त हो|

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।