Wednesday, 21 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा 101th  Foundation Day of RSS: जानें संघ से जुड़े 7 ऐसे विवादित अध्याय, जिसने खड़े किए RSS की विचारधारा पर सवाल MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी Asian Para Games 2026: दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर टी20 में जीता गोल्ड, 56.36 सेकंड में बनाया गेम्स रिकॉर्ड Cristiano Ronaldo Suspended: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम से 30 दिन का बैन, 255 यूरो का जुर्माना भी लगा 101th  Foundation Day of RSS: जानें संघ से जुड़े 7 ऐसे विवादित अध्याय, जिसने खड़े किए RSS की विचारधारा पर सवाल MERI और SIA-India ने अंतरिक्ष चिप्स पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया Ferdinand-Isabella Marriage: 557 साल पहले कैसे एक शाही विवाह ने रखी आधुनिक स्पेन की नींव? एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: क्यों नियमों का पालन करने वाले एक्सचेंज नुकसान में हैं

एशियन कराटे चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं भारत की अलीशा, चीन-ईरान के दिग्गजों को धूल चटाकर किया मेडल पक्का

संडे को गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी भारत की ‘गोल्डन गर्ल’

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

भारतीय कराटे (Indian Karate) के इतिहास में वो पल आ गया है, जिसका बरसों से इंतजार था। इंडोनेशिया के बाली में खेली जा रही ’22वीं एशियन सीनियर कराटे चैंपियनशिप’ में भारत की अलीशा ने इतिहास रच दिया है। अलीशा ने अपने अदम्य साहस और अचूक तकनीक के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) की इस धाकड़ खिलाड़ी ने देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

चीन, ईरान और वियतनाम की ‘दीवार’ ढहाई

एशियन चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने का अलीशा का यह सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। उन्होंने मैट पर उतरकर दुनिया के उन देशों के खिलाड़ियों को शिकस्त दी, जिनका कराटे में एकछत्र राज माना जाता है। नॉकआउट मुकाबलों में अलीशा ने सबसे पहले ईरान की वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने अपनी फुर्ती और सटीक प्रहारों से चीन और वियतनाम की सबसे मजबूत दावेदारों को मात देकर जजों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

मिशन गोल्ड: संडे को रचेगी महाइतिहास

18 से 21 जून तक इंडोनेशिया के बाली में चल रही इस चैंपियनशिप में उनका यह आत्मविश्वास साफ बता रहा है कि वह सिर्फ फाइनल में पहुंचकर संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि उनका लक्ष्य देश के लिए सोना (Gold) जीतना है। अलीशा अब रविवार (संडे) को होने वाले महामुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए मैट पर उतरेंगी। पूरे देश के खेल प्रेमियों और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन को भरोसा है कि अलीशा रविवार को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से भारत का नाम दर्ज कराएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।