Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
WWE के स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, कुछ हफ्ते पहले रिंग में हुए थे गंभीर रूप से घायल डॉ. के. ए. पॉल की सभी 788 सांसदों से अपील, परिसीमन विधेयक का करें विरोध IITF 2026 में बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार SKV मंडी स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर IPL 2027: रोहित शर्मा बने ‘मुंबई चा राजा’, तीन साल बाद दोबारा करेंगे टीम की कप्तानी UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ WWE के स्टार रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन, कुछ हफ्ते पहले रिंग में हुए थे गंभीर रूप से घायल डॉ. के. ए. पॉल की सभी 788 सांसदों से अपील, परिसीमन विधेयक का करें विरोध IITF 2026 में बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार SKV मंडी स्कूल में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर IPL 2027: रोहित शर्मा बने ‘मुंबई चा राजा’, तीन साल बाद दोबारा करेंगे टीम की कप्तानी UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़

IITF 2026 में बिहार को मिला सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार

45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार मिला। बिहार के हैंडलूम और पारंपरिक व्यंजनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा

नई दिल्ली: 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साझीदार राज्य बिहार को सम्मानजनक सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार डॉ. विद्यानंद सिंह (IAS) ने ग्रहण किया। वह हथकरघा एवं रेशम पालन निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार सरकार से जुड़े हैं। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

व्यापार मेले में बिहार के पारंपरिक हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान खींचा। 27 नवंबर को समाप्त हुए इस मेले में लोगों ने बिहार के उत्पादों की खरीदारी में रुचि दिखाई। बांका के कामरान फैजल के स्टॉल और मेनका के अश्विता हैंडलूम स्टॉल पर भी खरीदारों की अच्छी भीड़ रही।

हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की मांग

बिहार के स्टॉल पर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों ने हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को देखा और उनकी खरीदारी की। स्थानीय कारीगरों और कारोबारियों को अपने उत्पादों को बड़े मंच पर पेश करने का अवसर मिला।

दाल पीठी और लिट्टी-चोखा बने लोगों की पसंद

मेले के फूड कोर्ट में बिहार के पारंपरिक व्यंजनों ने भी लोगों को आकर्षित किया। बिहार स्टेट फूड स्टॉल पर दाल पीठी और लिट्टी-चोखा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

मिस्टर लिट्टी वाला के संचालक देवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को दोनों व्यंजन काफी पसंद आ रहे हैं। इस अवसर पर हैदर ने कहा कि बिहार के उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को मिल रही प्रतिक्रिया उत्साहजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बिहार के कारीगरों, बुनकरों और छोटे कारोबारियों को बड़े मंच पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को बिहार की कला, संस्कृति और खानपान से जुड़ने का मौका मिलता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।