Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान स्टेबलकॉइन के नियमों का दायरा बढ़ाने की ज़रूरत क्यों पड़ सकती है Mela First Look: मम्मूटी ने 75वीं सालगिरह पर अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, ‘मेला’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी! Manual Scavenging: चांद तक पहुंचने वाला भारत, आज भी सीवर में उतरने को मजबूर! जानिए क्या हैं दुनिया के दूसरे देशों में सफाई के तरीके? PM Modi Visits: 8 सितंबर को गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर यूक्रेन में पोर्न इंडस्ट्री को वैध करने की तैयारी? टैक्स से प्राप्त संभावित $25 मिलियन, रूस से युद्ध में आएंगे काम! सत्य निकेतन PG बिल्डिंग हादसा: अब तक 6 लोगों की मौत, 13 का रेस्क्यू; अवैध निर्माण और बेसमेंट में मरम्मत पर उठे गंभीर सवाल विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली Neerja Bhanot 63rd Birth Anniversary: जब एक 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने सैकड़ों जिंदगियां बचाकर दी अपनी जान स्टेबलकॉइन के नियमों का दायरा बढ़ाने की ज़रूरत क्यों पड़ सकती है Mela First Look: मम्मूटी ने 75वीं सालगिरह पर अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, ‘मेला’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी! Manual Scavenging: चांद तक पहुंचने वाला भारत, आज भी सीवर में उतरने को मजबूर! जानिए क्या हैं दुनिया के दूसरे देशों में सफाई के तरीके? PM Modi Visits: 8 सितंबर को गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर PM मोदी, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर यूक्रेन में पोर्न इंडस्ट्री को वैध करने की तैयारी? टैक्स से प्राप्त संभावित $25 मिलियन, रूस से युद्ध में आएंगे काम! सत्य निकेतन PG बिल्डिंग हादसा: अब तक 6 लोगों की मौत, 13 का रेस्क्यू; अवैध निर्माण और बेसमेंट में मरम्मत पर उठे गंभीर सवाल विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली

नई दिल्ली में आईसीएमएआई आयोजित करेगा ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का भव्य कार्यक्रम

जीसीसी में रणनीतिक नेतृत्व पर होगा मंथन, वैल्यू क्रिएशन, क्षमता विस्तार और सीएमए की बदलती भूमिका पर रहेगा विशेष फोकस

नई दिल्ली, 17 मार्च 2026:

भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित वैधानिक संस्था, भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) 18 मार्च 2026 को शांग्री-ला इरोस, नई दिल्ली में ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का आयोजन करने जा रहा है।

इस संबंध में घोषणा आज नई दिल्ली स्थित आईसीएमएआई मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

समिट का विषय है: “ वैश्विक क्षमता केंद्रो के लिए रणनीतिक नेतृत्व – मूल्य सृजन और क्षमता संवर्धन के आर्किटेक्ट के रूप में सीएमए।” इसी विषय-वस्तु के तहत यह समिट बदलते व्यावसायिक परिदृश्य में रणनीतिक नेतृत्व की भूमिका को केंद्र में रखेगा।

यह लीडरशिप समिट रणनीतिक नेतृत्व की बदलती भूमिका पर गहन विचार-विमर्श के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा। इसमें संगठनात्मक परिवर्तन को गति देने, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने तथा सतत मूल्य सृजन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) और आधुनिक उद्योगों को मजबूत बनाने में लागत एवं प्रबंध लेखाकारों (सीएमए) की अहम भूमिका को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा।

इस समिट में देश-विदेश के प्रतिष्ठित सीईओ, सीएफओ, निदेशक, वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर विशेषज्ञ, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग और रणनीतिक दृष्टिकोण को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व आईसीएमएआई के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें अध्यक्ष सी.एम.ए. टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, उपाध्यक्ष सी.एम.ए. नीरज धनंजय जोशी, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति के अध्यक्ष सी.एम.ए. विनयरंजन पी सहित परिषद सदस्य— सी.एम.ए. मनोज कुमार आनंद, सी.एम.ए. राजेंद्र सिंह भाटी, सी.एम.ए. नवनीत कुमार जैन, सी.एम.ए. (डॉ.) डी.पी. नंदी (सचिव) और आईसीएमएआई-एनआईआरसी के अध्यक्ष सी.एम.ए. राकेश यादव—शामिल हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से इस आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।

समिट में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एक्सेंचर, एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भेल, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएसआईसी), आरईसी लिमिटेड, सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, केआरआईबीएचसीओ ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा टीपीएम कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी अग्रणी संस्थाओं के विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।