Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

Harry Potter: नई कास्ट और गहरी कहानी के साथ लौटेगी हैरी पॉटर की दुनिया

HBO की नई Harry Potter टीवी सीरीज का टीज़र रिलीज, नई कास्ट के साथ हैरी, रॉन और हर्मियोनी की कहानी किताबों के हर जादू के साथ क्रिसमस 2026 में लौटेगी।

नई दिल्ली: Harry Potter के फैंस के लिए बड़ी खबर है। 15 साल बाद, जे.के. राउलिंग की मशहूर किताबों की कहानी अब HBO की टीवी सीरीज के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रही है। गुरुवार को जारी हुए आधिकारिक टीज़र ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी और जादू की दुनिया को फिर से जीवंत कर दिया।

टीज़र सिर्फ एक छोटा वीडियो नहीं है, बल्कि उन लाखों पाठकों के लिए सपना सच होने जैसा है, जिन्हें फिल्मों में किताब के कई अहम पल देखने को नहीं मिले थे। 129 सेकंड के इस टीज़र में दर्शकों को सीधे हैरी के बचपन में ले जाया गया है। वह तंग अलमारी वाला कमरा, जहां चाचा-चाची वर्नोन और पेटुनिया डर्सली उसे रोज अपमानित करते थे। इसके बाद स्क्रीन पर जादू की चमक दिखाई देती है और हैरी को अपनी असली पहचान और माता-पिता की विरासत का एहसास होता है।

टीज़र में हॉगवर्ट्स के सुंदर गलियारों, क्विडिच मैदान और नई जगहों की झलक दिखाई गई है। साथ ही रॉन वीस्ली और हर्मियोनी ग्रेंजर से हैरी की पहली मुलाकात, अल्बस डंबलडोर की मौजूदगी और हॉगवर्ट्स की रहस्यमयी हवा का अनुभव भी देखने को मिलता है।

नई कास्ट, पुरानी जादुई दुनिया

इस सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव कास्ट है। हैरी, रॉन और हर्मियोनी अब नए कलाकारों द्वारा निभाए जा रहे हैं। इसमें शामिल प्रमुख कलाकार हैं-

  • डोमिनिक मैकलॉघलिन– हैरी पॉटर (द बॉय हू लिव्ड, नई आंखों से देखने वाला जादूगर लड़का)
  • अरेबेला स्टैंटन– हर्मियोनी ग्रेंजर (मुगल-जन्मी प्रतिभाशाली चुड़ैल, हैरी की सबसे स्मार्ट दोस्त)
  • अलास्टेयर स्टाउट– रॉन वीस्ली (वीस्ली परिवार का मस्तमौला जादूगर, हैरी का सबसे वफादार साथी)
  • जॉन लिथगो– अल्बस डंबलडोर (हॉगवर्ट्स के महान प्रधानाचार्य, अब और भी गहराई के साथ)
  • निक फ्रॉस्ट– रूबियस हैग्रिड (आधा-राक्षस गेमकीपर, जिसकी मित्रता हर दिल को छू लेगी)
  • पापा एस्सीडू– सेवेरस स्नेप (रहस्यमयी पॉशन्स प्रोफेसर, जिनकी कहानी अब और विस्तार से दिखेगी)
  • लॉक्स प्रैट– ड्रेको मालफॉय (हॉगवर्ट्स का चालाक छात्र)
  • रोरी विल्मोट– नेविल लॉन्गबॉटम (शर्मीला लेकिन बहादुर ग्रिफिंडोर छात्र)
  • एलेशिया लियोनी– पार्वती पाटिल (हॉगवर्ट्स की छात्रा)
  • लियो अर्ली– सीमस फिनिगन (हॉगवर्ट्स का छात्र)
  • एमोस किटसन– डडली डर्सली (हैरी का चचेरा भाई, मुगल दुनिया का प्रतीक)

इस नई कास्ट के साथ सीरीज को किताबों के करीब लाने का वादा किया गया है।

क्यों है यह टीजर खास?

फिल्मों में समय की सीमाओं के कारण कई अहम दृश्यों को छोड़ना पड़ा था, लेकिन नया टीज़र साफ कर रहा है कि टीवी सीरीज की लंबाई का पूरा फायदा उठाकर हर कहानी का पहलू दिखाया जाएगा। फैंस पहले ही सोशल मीडिया पर टीज़र के हर फ्रेम का विश्लेषण कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह तो बस शुरुआत हैय़। असल जादू क्रिसमस 2026 में तब आएगा, जब हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस फिर से अपनी यात्रा शुरू करेगा।

सोशल मीडिया पर उत्साह

टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। कुछ लोग पुरानी फिल्मों की यादों में खो गए, तो कुछ इस नई शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शक मानते हैं कि यह सीरीज न सिर्फ पुरानी कहानी दोहराएगी, बल्कि उसे और गहराई से समझने का मौका भी देगी।

इस सीरीज के साथ पुराने फैंस को नॉस्टैल्जिया मिलेगा और नई पीढ़ी को भी जादू की दुनिया में पूरी तरह डुबो दिया जाएगा। 15 साल बाद भी हैरी पॉटर का जादू फीका नहीं पड़ा, बल्कि अब और मजबूत होकर लौट रहा है।

क्रिसमस 2026 में हॉगवर्ट्स के दरवाजे फिर खुलने वाले हैं और Philosopher’s Stone के साथ किताबों का हर जादू छोटे स्क्रीन पर जीवित होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।