Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

HAQ’ का टीज़र जारी: Emraan Hashmi और यामी गौतम शाह बानो केस की सच्ची जद्दोजहद को लेकर आए बड़े पर्दे पर

शाह बानो केस की सच्चाई पर आधारित ‘HAQ’ का टीज़र Emraan Hashmi और यामी गौतम की जोड़ी लेकर आई है न्याय, समानता और आस्था पर गहरी बहस।

Emraan Hashmi और यामी गौतम धर स्टारर फिल्म ‘HAQ’ का दमदार टीज़र रिलीज़ हो गया है। फिल्म 1985 के ऐतिहासिक मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस और उसके बाद आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को गहराई से पेश करती है। लगभग 40 साल पुराने इस मुकदमे ने देश में व्यक्तिगत कानून बनाम समान नागरिक अधिकार की बहस को जन्म दिया था।

जंगली पिक्चर्स, इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कहानी की जड़ें शाह बानो की हकीकत से जुड़ी

फिल्म लेखिका जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से प्रेरित है। यह एक ऐसी मुस्लिम महिला की कहानी है, जो पति द्वारा छोड़े जाने के बाद अपने बच्चों और खुद के हक़ के लिए अदालत तक जाती है। धारा 125 के तहत गुज़ारे-भत्ते की लड़ाई लड़ते हुए वह सिर्फ अपनी आवाज़ नहीं उठाती, बल्कि पूरे देश में धर्म और कानून की समानता पर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़े: Nysa Devgan को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

पहली बार साथ नजर आएंगे यामी-इमरान

‘HAQ’ में यामी गौतम एक सशक्त और साहसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अन्याय के आगे झुकती नहीं। वहीं, Emraan Hashmi उनके पक्ष में खड़े एक अनुभवी वकील की भूमिका में हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा नहीं, एक सामाजिक बहस

‘राज़ी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों से समाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर उतारने वाली जंगली पिक्चर्स का कहना है कि ‘HAQ’ केवल एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि यह आस्था, पहचान और समानता जैसे गंभीर सवालों को उजागर करती है। फिल्म यह भी पूछती है—क्या समय आ गया है जब देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जानी चाहिए?

रिलीज़ डेट

7 नवंबर 2025 को ‘HAQ’ पूरे देश में रिलीज़ होगी। टीज़र सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में रोमांच बढ़ गया है और अब सभी की निगाहें इसके ट्रेलर पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े: ‘Kantara Chapter 1’ ट्रेलर रिलीज़: ऋषभ शेट्टी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली झलक से जीता फैंस का दिल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।