Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

दिल्ली सरकार ने गणित को मजेदार बनाने को लगाई मैथ्स टीचिंग लर्निंग प्रदर्शनी

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार ने गणित सीखने को मजेदार बनाने के लिए सरकारी स्कूलों में मिशन गणित की शुरुआत की है। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार के राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से त्यागराज स्टेडियम में गणित के टीचिंग लर्निंग सामग्री की दो दिवसीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की है।

‘मैथ इज फन’ नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी व प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षाओं के बच्चों के लिए गणित की सामग्री को प्रदर्शित किया गया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उनके विषय में जाना और शिक्षकों को इस प्रदर्शनी से सीखकर उसे अपनी कक्षाओं में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में शिक्षकों ने गणित को मजेदार बनाने और छात्रों के गणितीय कौशलों को बेहतर करने, गणित के प्रति रूचि जगाने के लिए विभिन्न इनोवेटिव मॉडल प्रदर्शित किए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने गणित को मनोरंजक बनाने के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को कहा कि अच्छी बिल्डिंग और बुनियादी सुविधाएं तो जरूरी है लेकिन असली शिक्षा एक शिक्षक कक्षाओं में खड़े होकर बच्चों को सिखाता है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जिससे बच्चों के साथ साथ व्यस्कों को भी डर लगता है। ऐसे में हमें गणित को डांस, म्यूजिक की तरह मनोरंजक बनाने की जरूरत है, अपने क्लास रूम में गणित के लिए ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है कि बच्चा गणित को भी खुश होकर खेल-खेल में सीखें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने ऐसी सामग्री बनाई है जो बच्चों के लिए लाभदायक होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक इन इनोवेटिव तरीकों का इस्तेमाल अपनी कक्षाओं में करके गणित को मजेदार बनाएंगे।

एक हजार स्कूलों के 9800 शिक्षकों ने लिया भाग

बता दें कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली सरकार के 1,000 से अधिक स्कूलों के लगभग 9800 शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल, जोन, जिला और राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चयनित फाइनलिस्ट की टीचिंग लर्निंग सामग्री को त्यागराज में आयोजित प्रदर्शनी में शामिल किया गया।

https://seniorjournalistimrankhan.blogspot.com/2023/09/blog-post_12.html

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।