Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

Bihar News: बिहार की बेटी को Google में 60 लाख का पैकेज, जानिए कौन हैं अलंकृता साक्षी

Bihar News: गूगल (Google) ने बिहार की बेटी अलंकृता को 60 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्त किया है। नवगछिया की रहने वाली अलंकृता ने इससे पहले बेंगलुरु में विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया है। उनकी पढ़ाई कोडरमा और हजारीबाग में हुई है। गूगल में चयन होने से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Bihar News: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल (Google) ने भागलपुर जिले की अलंकृता साक्षी को सालाना 60 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दी है। साक्षी को गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने का मौका मिला है। अलंकृता भागलपुर जिले के नवगछिया के सिमरा गांव की रहने वाली हैं और फिलहाल झारखंड के कोडरमा में रह रही हैं।

जानकारी के अनुसार, गूगल में शामिल होने से पहले अलंकृता साक्षी ने दो साल तक बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में, एक साल अर्न्स्ट एंड यंग में और एक साल सैमसंग हार्मन में काम किया। वहीं से उनका चयन गूगल (Google) के लिए हुआ।

अलंकृता साक्षी की शादी 8 दिसंबर 2023 को मनीष कुमार से हुई थी। उनका पैतृक घर नवगछिया के सिमरा गांव में है, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रह रहा है। उनके पिता कोडरमा में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां रेखा मिश्रा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। (Google)

कोडरमा और हजारीबाग से हुई शिक्षा

अलंकृता का बचपन कोडरमा में बीता, और वहीं से उनकी पढ़ाई भी हुई। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई कोडरमा से की, 12वीं जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा से, और इसके बाद हजारीबाग से बीटेक किया। अलंकृता की दो बहनें और एक भाई हैं। उनके ससुर राजीव नयन चौधरी भागलपुर जिले के शौल थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के रहने वाले हैं, जो फिलहाल नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति मनीष कुमार भी बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं।

गूगल में चयन से परिवार में खुशी

गूगल (Google) में चयन होने के बाद अलंकृता और उनके परिवार बेहद खुश हैं। दोनों परिवारों को गर्व है कि अलंकृता को गूगल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 60 लाख रुपये के पैकेज पर काम करने का अवसर मिला है। परिजनों का कहना है कि यह गर्व का क्षण है कि उनकी बेटी-बहू गूगल में काम कर रही है। अलंकृता उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं, जो आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

य भी पढ़ें :- वर्ल्ड नोमेड खेलों में दिल्ली की पिंकी ने कुराश में जीता स्वर्ण पदक, रतन और वीर ने हासिल किए कांस्य पदक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version