Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

बिहार डेवलपमेंट अलायंस का गठन, तीसरे मोर्चे के रूप में लड़ेगा विधानसभा चुनाव

जनहित दल, जनता पार्टी और जे.पी. सेनानी का नया गठबंधन; 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, विकास, पारदर्शिता और अल्पसंख्यकों के वास्तविक प्रतिनिधित्व का संकल्प

बिहार की राजनीति में नया मोर्चा तैयार हो गया है। जनहित दल, जनता पार्टी और जे.पी. सेनानी ने संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार डेवलपमेंट अलायंस (BDA) के गठन की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. सुरज मंडल, अनशुमन जोशी और नवनीत चतुर्वेदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

गठबंधन ने कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लगभग 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। नेताओं का कहना है कि यह नया मोर्चा जनता को पारदर्शी, विकासोन्मुखी और जनहित केंद्रित राजनीति का विकल्प देगा।

जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनशुमन जोशी ने कहा कि आज की राजनीति में आमजन और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को वह स्थान नहीं मिलता, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। इसलिए गठबंधन ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक समिति का गठन किया है, जिससे मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य समुदायों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और नेतृत्व का अवसर मिल सके।

जनता पार्टी के अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि अब तक धर्मनिरपेक्ष दलों ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि बिहार डेवलपमेंट अलायंस मुस्लिम युवाओं समेत सभी अल्पसंख्यकों को राजनीति में आगे आने और समाज का नेतृत्व करने का अवसर देगा।

पूर्व सांसद और जे.पी. सेनानी डॉ. सुरज मंडल ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस गठबंधन को हल्के में ले रहे हैं, आने वाले समय में उन्हें इसका असर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे बड़े आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सेनानी अब बिहार में भी क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।

बिहार डेवलपमेंट अलायंस का गठन, तीसरे मोर्चे के रूप में लड़ेगा विधानसभा चुनाव

इस मौके पर असगर खान ने कहा, “हमारी लड़ाई ज़िद की नहीं, बल्कि सिद्धांतों की है। जब बात सिद्धांतों की हो, तो टकराव ज़रूरी है – और यही देशभक्ति का असली इम्तिहान है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेताओं ने प्रतीकात्मक “बदलाव की पोटली” भी दिखाई। उन्होंने कहा कि इसमें बिहार के भविष्य की नई राह छुपी है, जिसमें भ्रष्टाचार-मुक्त शासन, अल्पसंख्यकों को वास्तविक प्रतिनिधित्व और विकास केंद्रित राजनीति का संकल्प शामिल है। गठबंधन ने कहा कि यही पोटली अब घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेगी और चुनावी अभियान का आधार बनेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।