Wednesday, 30 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP? IPL 2027: मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच, जहीर खान की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी Karnataka SIR: 4 हजार से ज्यादा फॉर्म-7 आवेदन, मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की मांग से उठे सवाल Asian Games 2026: नीरू धांडा का ‘गोल्डन निशाना’, महिला ट्रैप में रचा इतिहास; एशियन रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण 1 अक्टूबर से रेलवे में टिकट चेकिंग होगी सख्त, इन यात्रियों को रखनी होगी Original ID; नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना 11 साल बाद ‘वायर्ड ईयरबड्स’ के साथ लौटा Bose! Noise Cancelling के साथ USB-C कनेक्शन; जानें कीमत और दूसरे फीचर्स अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित ‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP? IPL 2027: मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच, जहीर खान की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी Karnataka SIR: 4 हजार से ज्यादा फॉर्म-7 आवेदन, मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की मांग से उठे सवाल Asian Games 2026: नीरू धांडा का ‘गोल्डन निशाना’, महिला ट्रैप में रचा इतिहास; एशियन रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण 1 अक्टूबर से रेलवे में टिकट चेकिंग होगी सख्त, इन यात्रियों को रखनी होगी Original ID; नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना 11 साल बाद ‘वायर्ड ईयरबड्स’ के साथ लौटा Bose! Noise Cancelling के साथ USB-C कनेक्शन; जानें कीमत और दूसरे फीचर्स अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित

FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत में भी दिखाए जाएंगे फीफा के मुकाबले?

भारत में फुटबॉल के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी शाजी प्रभाकरण ने दावा किया है कि फीफा विश्व कप 2026 के लिए इंडियन ब्रॉडकास्टिंग के विषय में चर्चा पूरी हो गई है। अगले हफ्ते ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर के नाम की आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।

लंबे समय से चले आ रहे फीफा के भारतीय ब्रॉडकास्टर के न मिलने की खबर से पूरा देश और देश के तमाम फुटबॉल लवर्स चिंतित थे। इसी बीच ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी शाजी प्रभाकरण ने एक ऐसा दावा किया है जिससे भारतीय फीफा प्रेमियों को राहत की सांस मिली होगी। दरअसल शाजी प्रभाकरण ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत में फीफा के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर एक अहम बैठक हुई है। साथ ही उन्होंने अगले हफ्ते भारत में फीफा को लेकर एक बड़ी आधिकारिक घोषणा होने की भी उम्मीद जताई है।

शाजी प्रभाकरण ने एक्स पर दी जानकारी

शनिवार (23 मई) को शाजी प्रभाकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा – “भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बातचीत पूरी हो चुकी है और भारत में FIFA World Cup 2026 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर की घोषणा अगले हफ्ते तक होने की उम्मीद है! कई महीनों की अनिश्चितता के बाद अब फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। वर्ल्ड कप भारत में पूरी तरह से उपलब्ध होगा। अब तैयार हो जाइए इतिहास के सबसे बड़े FIFA World Cup के लिए”!

11 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज

आपको बता दें कि, फीफा विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब तीन हफ्तों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के पूर्व सेक्रेटरी की तरफ से इस बयान का सामने आना एक राहत की बात मानी जा रही है। अगले हफ्ते तक फीफा में भारत के लिए रास्ते और साफ होने की उम्मीद है। 11 जून से शुरु होने वाले फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से करने वाले हैं।

पैसों के फेर में बिगड़ी बात

फीफा को अब तक किसी भारतीय ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर के न मिल पाने की मुख्य वजह फीफा की भारी भरकम मांग को माना जा रहा है। कई अलग-अलग रिपोर्टों की मानें तो, फीफा ने 2026 के FIFA World Cup के लिए भारतीय ब्रॉडकास्ट राइट्स की कीमत 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 957 करोड़ रुपये) रखी थी। हालांकि भारत से कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद इस रकम को घटाकर 35 मिलियन डॉलर (करीब 335 करोड़ रुपये) कर दी गई थी।

फीफा ने जियो हॉट्स्टार का ऑफर ठुकराया   

कुछ रिपोर्ट्स ने इस बात का भी दावा किया है कि भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट्स्टार ने फीफा के इंडियन ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए 20 मिलियन डॉलर को बोली लगाई थी, जिसे फीफा ने खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें :- प्लेऑफ से बाहर होने के बाद लगा CSK को एक और झटका, कप्तान समेत पूरी टीम पर गिरी गाज…

Home » FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत में भी दिखाए जाएंगे फीफा के मुकाबले?
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version