Tuesday, 04 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
किताबों की ऑनलाइन दुकान से AI की दुनिया तक, Amazon ने कैसे तय किया 3 ट्रिलियन डॉलर तक का सफर? Happy Birthday Barack Obama: अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति से लेकर बिन लादेन के खात्मे तक, जानिए ओबामा की पूरी कहानी Trisha Remarks Row: अभिनेत्री त्रिशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार Apple ने Telegram को App Store से हटाकर फिर किया बहाल, बाल शोषण सामग्री पर उठे सवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप, दिपके पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? Vozinha की नई पारी शुरू, केप वर्डे के स्टार गोलकीपर ने चिली की क्लब से किया करार पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित किताबों की ऑनलाइन दुकान से AI की दुनिया तक, Amazon ने कैसे तय किया 3 ट्रिलियन डॉलर तक का सफर? Happy Birthday Barack Obama: अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति से लेकर बिन लादेन के खात्मे तक, जानिए ओबामा की पूरी कहानी Trisha Remarks Row: अभिनेत्री त्रिशा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार Apple ने Telegram को App Store से हटाकर फिर किया बहाल, बाल शोषण सामग्री पर उठे सवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप, दिपके पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? Vozinha की नई पारी शुरू, केप वर्डे के स्टार गोलकीपर ने चिली की क्लब से किया करार पैरा स्पोर्ट्स योगदान के लिए पारुल सिंह को मिला नेशनल आइकन अवॉर्ड 2026 भारत के पहले EV पार्क पर राउंड टेबल चर्चा आयोजित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल में तीसरा स्थान हासिल

समापन समारोह में बिहार सरकार के रेजीडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार ने विजेताओं को किया सम्मानित

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में जहां झारखंड की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, वहीं राजस्थान ने लड़कों के वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। बिहार की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और पूरे राज्य को गौरवान्वित किया।

सम्मान के पल: कुंदन कुमार और जॉन किंग्सले ने विजेताओं को बांटे मेडल

समापन समारोह में बिहार सरकार के रेजीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार (आईएएस) और मध्यप्रदेश सरकार के सचिव श्री जॉन किंग्सले (आईएएस) बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र भेंट किए और सभी प्रतिभागियों को उनके समर्पण और संघर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री कुंदन कुमार ने बिहार की बेटियों से विशेष रूप से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर SAI के IG स्टेडियम के एडमिनिस्ट्रेटर श्री अतुल कुमार सिंह, ज्वाइंट एडमिनिस्ट्रेटर श्री विजय भट्ट, बिहार सरकार के श्रम आयुक्त श्री कुमार दिग्विजय, ARC श्री शम्स अफरोज, और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्री दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

ट्रैक पर बिहार की बेटियों की रफ्तार, ओवरऑल में तीसरे स्थान पर रही टीम

झारखंड की लड़कियों ने कुल 16 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जिसमें टीम स्प्रिंट में मिला गोल्ड मेडल निर्णायक रहा। राजस्थान ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ 15 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार की टीम ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल 10 अंक जुटाए और तीसरे पायदान पर रही। टीम स्प्रिंट में रजत पदक से बिहार को 6 अंक मिले, जो ओवरऑल स्थान निर्धारण में अहम साबित हुआ।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल में तीसरा स्थान हासिल

लड़कों की टीम रैंकिंग में राजस्थान ने मारी बाज

राजस्थान की लड़कों की टीम ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 19 अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया। झारखंड ने 1 स्वर्ण और 2 रजत के बल पर 14 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया, जबकि महाराष्ट्र ने 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष किया।

केईरीन रेस में झारखंड की सबीना और महाराष्ट्र के सिद्धेश ने मारी बाज़ी

प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए केईरीन इवेंट ने रोमांच की पराकाष्ठा छू ली। लड़कियों के वर्ग में झारखंड की सबीना कुमारी ने शानदार रफ्तार और संतुलन दिखाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। तमिलनाडु की थबिता एस. को सिल्वर और निरैमथी जे. को ब्रॉन्ज मेडल मिला। लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र के सिद्धेश सरजेराव घोरपड़े ने गोल्ड जीता, झारखंड के बिकाश औरॉन को सिल्वर और तेलंगाना के तनिष कुमार सिंह को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

“खेलों में छिपा है देश का भविष्य” – कुंदन कुमार

समापन के मौके पर श्री कुंदन कुमार ने कहा, “ये सिर्फ पदक नहीं हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, आत्मविश्वास और संकल्प का प्रतीक हैं। ट्रैक साइक्लिंग जैसी प्रतियोगिताएं हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती हैं। सरकार हर स्तर पर इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

दर्शकों का उत्साह और खिलाड़ियों का जुनून बना आयोजन की पहचान

पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। ट्रैक पर तेज़ रफ्तार और रोमांच ने माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजकों के अनुसार इस बार ट्रैक साइक्लिंग में रिकॉर्ड संख्या में राज्यों और खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई, जो खेलो इंडिया की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें :- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दो स्वर्ण जीतकर मचाया धमाल, बिहार की

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version