Wednesday, 30 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP? IPL 2027: मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच, जहीर खान की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी Karnataka SIR: 4 हजार से ज्यादा फॉर्म-7 आवेदन, मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की मांग से उठे सवाल Asian Games 2026: नीरू धांडा का ‘गोल्डन निशाना’, महिला ट्रैप में रचा इतिहास; एशियन रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण 1 अक्टूबर से रेलवे में टिकट चेकिंग होगी सख्त, इन यात्रियों को रखनी होगी Original ID; नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना 11 साल बाद ‘वायर्ड ईयरबड्स’ के साथ लौटा Bose! Noise Cancelling के साथ USB-C कनेक्शन; जानें कीमत और दूसरे फीचर्स अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित ‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP? IPL 2027: मोहित शर्मा बनेंगे CSK के नए बॉलिंग कोच, जहीर खान की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी Karnataka SIR: 4 हजार से ज्यादा फॉर्म-7 आवेदन, मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की मांग से उठे सवाल Asian Games 2026: नीरू धांडा का ‘गोल्डन निशाना’, महिला ट्रैप में रचा इतिहास; एशियन रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण 1 अक्टूबर से रेलवे में टिकट चेकिंग होगी सख्त, इन यात्रियों को रखनी होगी Original ID; नियम तोड़ने पर लग सकता है भारी जुर्माना 11 साल बाद ‘वायर्ड ईयरबड्स’ के साथ लौटा Bose! Noise Cancelling के साथ USB-C कनेक्शन; जानें कीमत और दूसरे फीचर्स अटल सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सत्यनारायण जटिया, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना सहित कई हस्तियां सम्मानित

प्लेऑफ से बाहर होने के बाद लगा CSK को एक और झटका, कप्तान समेत पूरी टीम पर गिरी गाज…

गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों मिली 89 रनों की बड़ी हार के बाद चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है। मैच खत्म होने के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड पर 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लग चुका है।

पांच बार की चैम्पियन टीम CSK का सफर इस सीजन के IPL में खत्म हो चुका है। गुरुवार (21 मई) को अपने अंतिम और निर्णायक मुकाबले में CSK को GT के हाथों 89 रनों की एक करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखने के लिए CSK को हर हाल में ये मैच जीतना जरूरी था। आपको बता दें कि GT पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

कप्तान ऋतुराज पर लगा बड़ा जुर्माना

BCCI ने गुरुवार (21 मई) देर रात एक बयान जारी करते हुए बताया कि CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड समेत पूरी टीम को स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) की वजह से दंडित किया गया है। इस प्रक्रिया में कार्तिक शर्मा (Impact Player) को भी शामिल किया गया है।

इस सीजन दूसरी बार स्लो ओवर रेट की वजह से BCCI ने कप्तान कप्तान ऋतुराज पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्यों को भी 6 लाख या मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना सहना पड़ा है।

निर्णायक मुकाबले में भी फेल CSK

गुरुवार को खेला गया मुकाबला CSK के लिए करो या मरो जैसा था। इस मैच में टॉस जीतकर CSK ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन CSK के इस फैसले को गलत साबित करते हुए GT के बल्लेबाज पूरी पारी के दौरान CSK के गेंदबाजों पर हावी रहे। गुजरात ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी निभाई। गुजरात के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने 84 और कप्तान शुभमन गिल ने 64 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉस बटलर ने 27 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेल गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन तक पहुंचा दिया।

दूसरी पारी में 230 रनों के लक्ष्य की पीछा करते हुए CSK की शुरुआत बेहद साधारण रही। फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज के शिकार बने। मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। शिवम दुबे ने CSK की डूब रही पारी को संभालने की कोशिश की, पर इतना काफी नहीं था। उन्होंने 17 गेंदों पर तेज 47 रनों की पारी खेली। अंत में CSK की टीम सिर्फ 140 रनों पर ही ढ़ेर हो गई और GT ने इस मुकाबले को 89 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव

गुजरात की टीम इस बड़े जीत के बाद 14 मैचों में 9 जीत और +0.695 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। अब GT के क्वालिफायर-1 या एलिमिनेटर खेलने का फैसला पूरी तरह से शुक्रवार (22 मई) को RCB vs SRH के  मैच पर निर्भर करेगा।

वहीं दूसरी ओर CSK अपने सभी 14 मैच खेल लेने के बाद 6 जीत और 12 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है और CSK इस कल की हार के बाद आधिकारिक तौर पर इस सीजन से एलिमिनेट हो गई है।

से भी पढ़ें :- अंगकृष रघुवंशी के बल्ले में पीले स्टिकर का क्या है मतलब, उद्देश्य क्रिकेट से भी बड़ा…

Home » प्लेऑफ से बाहर होने के बाद लगा CSK को एक और झटका, कप्तान समेत पूरी टीम पर गिरी गाज…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MF

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version