Friday, 06 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस IITF 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा दिल्ली ट्रेड फेयर! जानें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और स्टेट डे से जुड़ी सभी अहम जानकारी ट्रंप पर डॉ. केए पॉल की सितंबर की भविष्यवाणी सच होने का दावा, ईरान युद्ध खत्म करने की अपील पारुल सिंह ने DCP सचिन शर्मा से की मुलाकात, पैरा स्पोर्ट्स को मिलेगा सहयोग Cristiano Ronaldo Retirement: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से लिया संन्यास, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म Ramayana Movie Review: रणबीर की मर्यादा, यश का रौद्र रूप और साई पल्लवी की सादगी, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और हिंदू एकता पर ज़ोर

स्वास्थ्य शिविर, सदस्यता अभियान और संरक्षक मंडल जैसे अहम प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025

विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल, नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह, महासचिव श्री सत्य बाबू जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गुप्ता जी, श्री सतपाल सिंह, डॉ. चक्षु बंसल जी, श्री एम.पी. वर्मा जी, श्री अनुराग अग्रवाल जी, श्री आशीष भारद्वाज जी, श्री हुकम सिंह जी और श्री वरुण शर्मा जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सदस्यों ने श्री सत्य बाबू जी को साउथ एशिया पैरालंपिक फेडरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। इसके पश्चात संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और हिंदू एकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने सभी राज्यों में समितियों के गठन, सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और संतों व धार्मिक गुरुओं को संरक्षक के रूप में संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश-विदेश में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन डॉ. चक्षु बंसल के नेतृत्व में किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों को नामांकित किया जाएगा और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन की अगली कार्यकारिणी बैठक अगस्त माह में आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक हितों से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक का समापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्य बाबू और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह द्वारा देशभर से आए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।