Wednesday, 16 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं जंतर-मंतर मारपीट केस: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- सबूतों के आधार पर होगा फैसला टाटा हिताची ने बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में नई कंस्ट्रक्शन मशीनें पेश कीं

EPS-95 पेंशनर्स की चेतावनी: पेंशन बढ़ाओ, वरना EPFO कार्यालय बंद

EPS-95 पेंशनर्स के आंदोलन को सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश जी. म्हस्के, श्रीरंग अप्पा बारणे और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे का खुला समर्थन मिला

नई दिल्ली: EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले जंतर-मंतर पर हजारों पेंशनर्स ने न्यूनतम ₹7,500 पेंशन, महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में EPFO कार्यालयों पर ताला लगाया जाएगा और ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू होगा।

पेंशनर्स का सरकार को स्पष्ट संदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा कि EPS-95 पेंशनर्स एक दशक से सड़क से संसद तक अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स का धैर्य समाप्त हो चुका है और जल्द फैसला नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन तेज होगा।

कमांडर अशोक राउत ने कहा कि EPS-95 पेंशनर्स केवल सम्मानजनक जीवन के लिए न्यूनतम पेंशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा पेंशन बढ़ती महंगाई के बीच जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है।

सांसदों ने EPS-95 पेंशनर्स को दिया खुला समर्थन

जंतर-मंतर प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हुए और EPS-95 पेंशनर्स की मांगों का समर्थन किया। सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश जी. म्हस्के, श्रीरंग आप्पा बारणे और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे ने कहा कि पेंशनर्स की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और वे संसद सहित हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाते रहेंगे। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील भी की।

देशभर के नेताओं ने आंदोलन को किया संबोधित

EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की सभा में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक रमाकांत नरगुंड समेत कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से आए नेताओं ने पेंशनर्स की मांगों को लेकर आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि EPS-95 पेंशनर्स की वर्षों पुरानी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन को देशभर में और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पेंशनर्स केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और समयबद्ध समाधान चाहते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।