Monday, 05 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तालकटोरा स्टेडियम में 4वीं दिल्ली स्टेट पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, 150 से ज्यादा तैराकों ने लिया हिस्सा भारतीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राघव अग्रवाल को मिला IOC डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मेडिसिन PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में आएगी ₹2000 की अगली किस्त? Farmer ID से लेकर KCC तक जानें सभी जरूरी बातें Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम तालकटोरा स्टेडियम में 4वीं दिल्ली स्टेट पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, 150 से ज्यादा तैराकों ने लिया हिस्सा भारतीय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राघव अग्रवाल को मिला IOC डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मेडिसिन PM Kisan 24th Installment: क्या अक्टूबर में आएगी ₹2000 की अगली किस्त? Farmer ID से लेकर KCC तक जानें सभी जरूरी बातें Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम

संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को किया गया सम्मान

डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुष्पांजलि और आदर-सम्मान

नई दिल्ली: नई दिल्ली में संसद भवन के निकट डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित समारोह में गणमान्य व्यक्तियों ने पहले राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ राजेंद्र चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी, संयोजक पंकज शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा, श्रीमती देवयानी शर्मा एवं श्रीमती मोनिका शर्मा भी मौजूद थीं।

इस मौके पर डॉ. योगानंद शास्त्री ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवियों को ‘राजेंद्र प्रसाद सम्मान’ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से रमेशचंद शर्मा, विवेक शुक्ला, सुनील नेगी, संजीव शर्मा, कोड़ले चन्नप्पा, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, अनुराग जोशी, मुश्ताक़ अंसारी, मानसी शर्मा, अनिकेत सरधाना, जितेंद्र, ख़ज़ान सिंह, संजय शर्मा, राखी अरोड़ा, शिवानी, बी. एम. गुप्ता, अनिकेत, मोनिका शर्मा व देवयानी शामिल थे।

डॉ. योगानंद शास्त्री ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सत्य, समर्पण और कर्तव्यपरायणता का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व ने भारत को न केवल संविधान दिया, बल्कि एक मजबूत लोकतांत्रिक नींव भी प्रदान की। उनके विचार आज भी हमारे देश को नई दिशा देने में सहायक हैं।”

राजेंद्र चिंतन समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कैसे सादगी और अनुशासन के साथ बड़ा कार्य किया जा सकता है।”

राजेंद्र चिंतन समिति के संयोजक पंकज शर्मा ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन से यह सिखाया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर डटे रहना चाहिए।”

राजेंद्र चिंतन समिति की संयोजिका देवयानी एवं मोनिका शर्मा ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मैं उनके अद्भुत नेतृत्व, सादगी और सेवा भावना को नमन करती हूँ। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर भारत को सशक्त बनाना चाहिए।”

युवा पत्रकार अनिकेत सरधाना, जिन्हें इस समारोह में सम्मानित किया गया, ने कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे आदर्श व्यक्तित्व से सम्मान का जुड़ना मेरे लिए जीवन की बड़ी प्रेरणा है। यह सम्मान मुझे समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।”

युवा पीआर प्रोफेशनल मानसी शर्मा ने सम्मान मिलने पर कहा, “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन हमें सिखाता है कि सादगी और समर्पण के साथ देश व समाज के लिए कितना कुछ किया जा सकता है। मैं उनके आदर्शों को अपने पेशे और जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करूँगी।”

समारोह में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र के प्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र चिंतन समिति और नई दिल्ली नगर परिषद का योगदान उल्लेखनीय रहा। अंत में संयोजक पंकज शर्मा, मोनिका शर्मा और श्रीमती देवयानी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।