Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप की अपील: “युद्धविराम लागू है, कृपया इसे न तोड़ें”

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से युद्धविराम का पालन करने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “युद्धविराम अब प्रभाव में है, कृपया इसका उल्लंघन न करें।”

ट्रंप की लगातार शांति की अपील

ट्रंप बीते दिनों से इस मसले पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की सलाह दी थी। उनका दावा है कि इजरायल और ईरान दोनों ने लगभग एक ही समय पर उनसे संपर्क कर शांति की इच्छा जताई थी। ट्रंप ने लिखा, “इस संघर्ष में अगर कोई असली विजेता है तो वह दुनिया और मध्य पूर्व है।”

“धर्म और सत्य से न भटके दोनों देश”: ट्रंप

ट्रंप ने अपने संदेश में चेतावनी भी दी कि अगर इजरायल और ईरान शांति के मार्ग से भटकते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने दोनों देशों के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “ईश्वर आप दोनों को आशीर्वाद दे।”

12 घंटे के सीजफायर की घोषणा पर भ्रम

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इजरायल और ईरान के बीच एक औपचारिक युद्धविराम समझौता हुआ है, जो अंतिम सैन्य अभियानों के बाद लागू किया गया है। यह युद्धविराम प्रारंभिक रूप से 12 घंटे के लिए प्रभावी बताया गया है, जिसके बाद संघर्ष समाप्त मान लिया जाएगा।

हालांकि, इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि यह युद्धविराम ट्रंप की पहल पर हुआ है और अगर सभी पक्ष सहयोग करते हैं, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किसी भी औपचारिक समझौते के होने से इनकार किया है।

ईरानी हमले के बाद इजरायली एयरस्पेस दोबारा खुला

इस बीच, इजरायली हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि ईरानी मिसाइल हमलों के चलते अस्थायी रूप से बंद किया गया हवाई क्षेत्र अब फिर से उड़ानों के लिए खोल दिया गया है।

नेतन्याहू सरकार की चुप्पी, वैश्विक समुदाय की चिंता

फिलहाल, इजरायल की नेतन्याहू सरकार की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार दोनों देशों से संयम बरतने और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने की अपील कर रहा है।

ये भी पढ़ें :- ईरान पर अमेरिका का जबरदस्त हवाई हमला: ट्रंप बोले- “परमाणु ठिकानों को नष्ट किया गया”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version