Tuesday, 27 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव मिला, चलती ट्रेन से हुए थे लापता Microsoft Voluntary Exit Offer: माइक्रोसॉफ्ट के 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक विदाई का मौका, जानिए भारतीय कर्मचारियों पर इसका असर Patna Expired Ice Cream: पटना में खाद्य विभाग की छापेमारी, 442 आइसक्रीम नष्ट; 260 किलो सामग्री हटाई गई Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने जीता फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान, 25 साल बाद पुरस्कार की हुई इंग्लैंड वापसी दिल्ली में LPG वितरकों का प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी रोहित शर्मा ने कहा – ‘2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए शुभमन गिल को रखना होगा खुश’, श्रेयस अय्यर पर भी दिया जवाब दिवाली पर ‘रामायण’ से भिड़ेगी अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म, 4K में होगी वापसी; ‘गुप्त’ और ‘त्रिदेव’ की भी वापसी की चर्चाएं तेज MERI और कजाकिस्तान की IITU में AI रिसर्च को लेकर समझौता

ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने यूट्यूबर को भेजा समन, 6 अगस्त को होगी सुनवाई

ध्रुव राठी

भाजपा नेता ने दायर किया है मानहानि का मामला

नई दिल्ली।

ध्रुव राठी पर हुया मुकदमा:-

साकेत कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेश करमशी नखुआ द्वारा दायर मानहानि के मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी को समन जारी किया है। राठी ने कथित तौर पर उन्हें “हिंसक और अपमानजनक” कहते हुए ट्रोल किया था।

साकेत कोर्ट जिला न्यायाधीश गुंजन गुप्ता ने 19 जुलाई को यह आदेश पारित किया। न्यायालय ने अंतरिम राहत के लिए नखुआ की याचिका पर राठी को नोटिस भी जारी किया और कहा कि मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।

नखुआ की ओर से वकील राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा पेश हुए। राठी ने 7 जुलाई 2024 को अपने यूट्यूब चैनल पर माई रिप्लाई टू गोडी यू ट्यूबर्स | एल्विश यादव | ध्रुव राठी शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था। मुबंई यूनिट के भाजपा प्रवक्ता नखुआ ने आरोप लगाया कि राठी ने उन्हें ‘हिंसक और गाली देने वाला ट्रोलर’ बताया।

उन्होंने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया। नखुआ की ओर से अदालत को बताया गया कि ध्रुव राठी ने एक भड़काऊ वीडियो में उनको लेकर आधारहीन दावे किए। हिंसक और गाली-गलौच वाले ट्रोलिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। नखुआ ने कहा कि राठी के इन आरोपों की वजह से उन्हें काफी निंदा का सामना करना पड़ा।

साकेत कोर्ट ने राठी को समन जारी किया और मामले को 6 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया है। अदालत ने राठी को स्पीड पोस्ट, कूरियर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक मोड से भी समन भेजने का आदेश दिया है।


इस मामले की सुनवाई डिस्ट्रिक्ट जज गुंजन गुप्ता ने की। भाजपा नेता सुरेश नखुआ ने ध्रुव राठी को झूठा बताते हुए आरोप लगाया है कि राठी ने उन्हें ‘हिंसक और गाली देने वाला ट्रोल’ बताया। उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया।

कौन हैं ध्रुव राठी

ध्रुव राठी मशहूर यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर उनके 23 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ध्रुव राठी सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। वह अक्सर अपनी इन्हीं वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। कुछ लोग उनपर एकतरफा वीडियो बनाने का भी आरोप

इसे भी पढे:

गगनयान: मिशन से पहले ही भारत का एक गगनयात्री जाएगा अंतरिक्ष

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version