Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

ईरान पर अमेरिका का जबरदस्त हवाई हमला: ट्रंप बोले- “परमाणु ठिकानों को नष्ट किया गया”

‘मिडनाइट हैमर’ ऑपरेशन: अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर बी-2 बॉम्बर्स से किया हमला

अमेरिका ने ईरान के नतांज, एस्फाहान और फोर्डो स्थित प्रमुख परमाणु केंद्रों को बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स के ज़रिए निशाना बनाकर बड़ा सैन्य अभियान अंजाम दिया है। इस मिशन को ‘मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया है।

ट्रंप का दावा: “गुप्त परमाणु केंद्रों को गहरी क्षति पहुंचाई गई”

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को “सटीक और विनाशकारी” बताया। उन्होंने ‘ट्रुथ’ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सैटेलाइट चित्रों में ईरान के भूमिगत परमाणु ढांचे को गंभीर नुकसान होता साफ देखा जा सकता है। ट्रंप ने कहा, “जो सफेद ढांचा दिख रहा है, वह गहराई में था, वहीं सबसे ज़्यादा क्षति हुई है।”

बी-2 बॉम्बर्स की वापसी का वीडियो किया साझा

हमले के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स के सुरक्षित अमेरिका लौटने का वीडियो साझा करते हुए पायलटों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “हमारे महान पायलट मिसौरी में सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। सटीक हमले के लिए उन्हें धन्यवाद।”

उप राष्ट्रपति वेंस ने दी सफाई: “यह युद्ध नहीं, परमाणु खतरे के खिलाफ कदम”

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किया गया है, न कि ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए। उन्होंने कहा, “हम तेहरान के साथ युद्ध नहीं चाहते, बल्कि उसके परमाणु मंसूबों का विरोध कर रहे हैं। कूटनीति का रास्ता अब भी खुला है।”

सुरक्षित माने जाने वाले परमाणु ठिकाने भी बने निशाना

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने खास तौर पर भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया जो अब तक बेहद संरक्षित माने जाते थे। फिलहाल ईरान की तरफ से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका

इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और भड़कने की आशंका जताई जा रही है। वैश्विक समुदाय की निगाहें अब ईरान और अमेरिका की अगली रणनीतिक चालों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें :- बिहार में जैविक खेती की बहार, गंगा किनारे 13 जिलों में बने जैविक कॉरिडोर में हो रही जैविक खेती

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version